-
Advertisement
जयराम ठाकुर पर बरसे विक्रमादित्य सिंह, बोले-क्षेत्र को बांटने का काम ना करें सीएम
आनी। कांग्रेस नेता एवं शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह (MLA Vikramaditya Singh) ने पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिये प्रदेश सरकार एवं सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) पर कड़ा प्रहार किया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सीएम जयराम क्षेत्र के नाम पर प्रदेश को बांटने का प्रयास ना करें और क्षेत्रवाद जातिवाद से ऊपर उठकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा पूरे हिमाचल को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है। धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए वीरभद्र सरकार 2005 में ही कानून लेकर आ गई थी। विक्रमादित्य सिंह गुरुवार को कुल्लू जिला के आनी (Aani) के रघुवीर सिंह स्टेडियम में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी ऐसी घोषणाएं करती हैं जो जमीन पर नहीं उतरती, इसलिए ऐसी घोषणाओं का कोई महत्व नहीं है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह (virbhadra singh) जो बोलते थे, वो पत्थर की लकीर हुआ करती थी। वीरभद्र द्वारा की गई घोषणाओं को रोकने की किसी में मजाल नहीं थी।

वहीं, विक्रमादित्य सिंह ने आनी विस क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल सागर (MLA Kishori Lal Sagar) को पर भी कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि विधायक किशोरी लाल सागर जनता की महत्वाकांक्षा पर खरें नहीं उतरे। विधानसभा के अंदर विस क्षेत्र आनी की आवाज को मजबूती से नहीं उठाया जाता। उन्होंने कहा कि वे गरिमा का ख्याल रखते हुए विधानसभा के अंदर कुछ नहीं बोलते, लेकिन विधायक की यही स्थिति रही तो वे आनी की आवाज विधानसभा के अंदर उठाने में भी गुरेज नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि आनी क्षेत्र की जनता के साथ उनका राजनीति से हटकर परिवारिक रिश्ता रहा है।
यह भी पढ़ें: सीएम जयराम ने याद किए कालेज के दिन, बोले – सरघाटु पढ़ाई और लड़ाई, दोनों में आगे
इस अवसर पर रामपुर के विधायक नंदलाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, जिप अध्यक्ष पंकज परमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रकेश शर्मा, अतुल शर्मा, पूर्व एपीएमसी चेयरमैन यूपेन्द्रकांत मिश्रा, पंचायत समिति अध्यक्ष विजय कंवर, जिप अध्यक्षा शिमला चंद्रप्रभा नेगी, राजकुमारी सोनी प्रभारी आनी विस, जिप सदस्य उज्जवल सेन मेहता, चंद्रमोहन सूद, संतोश ठाकुर, सतपाल सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

