-
Advertisement
हिमाचल: अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों का हल्ला बोल, डीसी को कही यह बात
हमीरपुर। जिला की टौणी देवी तहसील के पटनौण गांव के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी हमीरपुर को वाकर खड्ड में अवैध खनन को लेकर शिकायत पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने स्टोन क्रशर मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। डीसी को सौंपी शिकायत पत्र में ग्रामीणों ने कहा कि खनन के कारण पटनौण सड़क की दयनीय हालत के बारे में अवगत कराया। साथ ही कहा कि अवैध खनन के चलते पेयजल उठाऊ योजना को भी नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार विभाग को अवैध खनन पर शिकायत करने के बावजूद आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही कोई कदम नहीं उठाया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
यह भी पढ़ें:HRTC कर्मचारी कल्याण मंच ने परिवहन निगम पर लगाया ये आरोप, दी धमकी

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

