-
Advertisement
आंखों का धोखा: केक को कबूतर समझ बैठी पब्लिक, जानें पूरा मामला
Last Updated on November 22, 2021 by Piyush
नई दिल्ली। कहते हैं कि जरूरी नहीं आंखों ने जो देखा हो वह सच ही हो। कभी कभी लोग आंखों के धोखे का शिकार हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक ऐसी ही वीडियो (Video) लोगों की दिलचस्पी की वजह बनी हई है। वीडियो की एक झलक देखने पर आप भी हैरान रह जाएंगे। असल में जो वीडियो लोगों को ध्यान खींच रही है, उसमें एक कबूतर (Peigon) नजर आ रहा है। मगर इसके पीछे की हकीकत कुछ और ही है।
यह भी पढ़ें: राहत की बात: इस राज्य में पिछले 7 दिन से कोरोना के आए 0 केस, बचे केवल 2 मरीज
इस फोटो को किसी यूजर ने सोशल मीडिया (Social Media) पर पोस्ट किया है। जिसमें एक कबूतर फर्श पर बैठा नजर आ रहा है। पहली नजर में लोगों को वह कबूतर ही नजर आ रहा है।
View this post on Instagram
दरअसल ये कोई कबूतर नहीं है बल्कि एक केक है। इस बनाने वाले शख्स ने इतने कमाल तरीके से इसे बनाया है कि लोग कबूतर और केक में फर्क ही नही कर पा रहें। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो काफी ट्रेंड कर रहा है। लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद कहा कि मैं तो क्या दुनिया में शायद ही कोई शख्स पहली नजर में इस फोटो की असलियत बता पाए। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि इस शानदार केक को बनाने वाले शख्स की तारीफ तो एकदम बनती है।
इंस्टाग्राम पर ये वीडियो the_bakeking नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस कबूतर की हकीकत का पता लोगों को तब मालूम होता है, जब एक शख्स इसे चाकू से काटता है। इसके बाद ही जाकर मालूम होता है कि असल में जिसे सब कबूतर समझ रहे थे वो एक केक है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group