-
Advertisement
IND vs PAK : कोहली के शतक से जीता भारत, पाकिस्तान को चटाई धूल, सेमीफाइनल में टीम इंडिया की एंट्री
IND vs PAK Champions Trophy 2025: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की है। दुबई में खेले गए इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान ने 241 रन बनाए थे जिसे भारत ने 42.3 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसके साथ ही ‘टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। भारत से विराट कोहली ने नाबाद 100, श्रेयस अय्यर ने 56 और शुभमन गिल ने 46 रन बनाए। विराट कोहली ने 111 बॉल पर 100 रन की पारी खेली।
Virat Kohli at his absolute best as India make it two wins from two in the #ChampionsTrophy 🔥#PAKvIND ✍️: https://t.co/O9lMfFTkQy pic.twitter.com/naqYOw8hVw
— ICC (@ICC) February 23, 2025
विराट वनडे में सबसे ज्यादा 158 कैच पकड़ने वाले भारतीय बने। उन्होंने पारी में 15वां रन बनाते ही सबसे तेज 14 हजार वनडे रन भी पूरे कर लिए। कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट के तीसरे टॉप स्कोरर भी बन गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 27,483 रन हैं।
𝐑𝐢𝐝𝐢𝐧𝐠 𝐚𝐥𝐨𝐧𝐠𝐬𝐢𝐝𝐞 𝐥𝐞𝐠𝐞𝐧𝐝𝐬 👑
Virat Kohli joins Sachin Tendulkar & Kumar Sangakkara in the 14k ODI runs club 🤩 pic.twitter.com/2GmnWcZzcK
— ICC (@ICC) February 23, 2025
पाकिस्तान के कप्तान रिजवान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। इससे पहले पाकिस्तान ने भारत को 242 रन का टारगेट दिया। टीम 49.4 ओवर में 241 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सऊद शकील ने टीम की ओर से इकलौती फिफ्टी लगाई। उन्होंने 62 रन बनाए और कप्तान मोहम्मद रिजवान (46 रन ) के साथ 104 रन की साझेदारी की।पाकिस्तान के ओपनर बाबर आजम (23 रन) और इमाम-उल-हक (10 रन) अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाए। लोअर मिडिल ऑर्डर भी भारतीय स्पिनर्स के आगे फेल हो गया। टीम इंडिया की ओर से कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए। जबकि हार्दिक पंड्या को 2 विकेट मिले। रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और हर्षित राणा को 1-1 सफलता मिली। 2 बैटर रनआउट हुए।
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और हर्षित राणा।
पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), इमाम उल हक, सऊद शकील, बाबर आजम, सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद।
