-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2023/07/Virbhadra-Singh.jpg)
पुण्यतिथि पर याद किए वीरभद्र सिंहः स्थान चयनित होने के बाद रिज पर स्थापित होगी प्रतिमाः बोली प्रतिभा
हिमाचल प्रदेश की राजनीति के कद्दावर नेता कहे जाने वाले पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की आज दूसरी पुण्यतिथि है। उनकी पुण्यतिथि के मौके पर हिमाचल कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि देने के लिए हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ,विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल के अलावा कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर वीरभद्र सिंह को याद किया। इस दौरान हिमाचल कांग्रेस अध्यक्षप्रतिभा सिंह ने कहा कि आज वीरभद्र से हमारे बीच में नहीं है उनकी पुण्यतिथि के मौके पर आज पूरा प्रदेश उन्हें याद कर रहा है। हिमाचल प्रदेश के हर कोने में जाकर देखा जाए तो लोग उन्हें श्रद्धा के साथ याद करते हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोग चाहते थे कि वीरभद्र सिंह सदैव उनका नेतृत्व करें लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। प्रतिभा सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह की प्रतिमा रिज स्थापित करने के लिए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात चल रही है। स्थान चयनित होने के बाद जल्द यह काम पूरा हो जाएगा
आधुनिक हिमाचल के शिल्पकार रहे वीरभद्र सिंह
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल के शिल्पकार रहे। पूरा प्रदेश उन्हें महान नेता, प्रशासक, इतिहासकार और कद्दावर डिप्लोमेट के तौर पर याद करता है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन ऐसा महसूस होता है कि वे हमारे आसपास हैं। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वीरभद्र सिंह आज भी हमारे दिलों में हैं और प्रदेश सरकार भी उनकी नीतियों पर ही आगे बढ़ रही है।
प्रदेश विकास कार्यों के लिए उन्हें याद करता है
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी वीरभद्र सिंह ने सही रास्ता चुनना सिखाया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रदेश उनके विकास कार्यों के लिए उन्हें याद करता है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी, जब उनकी नीतियों पर प्रदेश आगे बढ़ेगा।
आधुनिक हिमाचल के निर्माता वीरभद्र
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि जिस तरह डॉ. यशवंत सिंह परमार हिमाचल प्रदेश के निर्माता रहे। उसी तरह वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल के निर्माता हैं। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के योगदान को कभी हिमाचल प्रदेश भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की गिनती प्रदेश के सबसे कद्दावर नेताओं में होती है।