-
Advertisement
मंडी संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के प्रतिभा सिंह ने दिए संकेत, जल्द फैसला लेने की कही बात
Last Updated on August 8, 2021 by Sintu Kumar
शिमला। पूर्व सीएम स्वर्गीय वीरभद्र सिंह (virbhadra singh) की पत्नी प्रतिभा सिंह (pratibha singh) ने मंडी लोकसभा उपचुनाव चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस पर वे जल्द ही विचार विमर्श करने के बाद फैसला लेंगी। वीरभद्र सिंह के निधन के बाद रविवार देर शाम उन्होंने फेसबुक पर लाइव आकर लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों का आभार जताया। वहीं, मंडी संसदीय सीट पर चुनाव लड़ने के लिए लोगों द्वारा आग्रह करने की बात कही।
यह भी पढ़ें: एक सुर में बोले कांग्रेसी, मंडी से प्रतिभा सिंह को बनाओ प्रत्याशी
कार्यकर्ता उनसे चुनाव लड़ने का आग्रह कर रहे हैं
स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता उन्हें लोकसभा उपचुनाव (loksabha by election) लड़ने का आग्रह कर रहे हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले सभी विधानसभा क्षेत्र के लोग पिछले कई दिनों से उनसे इस सिलसिले में मिलने आए। सभी उनसे की मंडी संसदीय सीट से चुनाव मैदान में उतरने का आग्रह कर रहे हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की ओर से आ रहे फीडबैक और लोगों के भावनाओं को देखते हुए वह जल्द ही इस संबंध में अंतिम निर्णय लेगी। वहीं, फेसबुक लाइव के दौरान प्रतिभा सिंह कई बार भावुक भी हो गई।
यह भी पढ़ें: प्रतिभा सिंह बोलीं, कार्यकर्ताओं से फीडबैक के बाद लूंगी उपचुनाव लड़ने का फैसला
राजा जी का जाना प्रदेश के लिए बहुत बड़ी क्षति
प्रतिभा सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह के निधन के बाद बहुत बड़ी क्षति हिमाचल को हुई है। दुख की घड़ी में प्रदेश भर के लोगों का प्यार और स्नेह उन्हें मिला है। जिसके लिए वह सभी का आभार व्यक्त करती है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने सभी लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा की है।
प्रदेश भर से लोग उनके अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
होली लॉज के दरवाजे हमेशा रहेंगे खुले प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोगों के लिए होली लॉज के दरवाजे जनता के लिए हमेशा खुले रहेंगे। वह इस बात का पूरा विश्वास दिलाती हैं। लोग कभी भी अपनी समस्याओं को लेकर हॉली लॉज आ सकते हैं। उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam thakur) का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में वह हमारे साथ खड़े रहे। अस्पताल में वीरभद्र सिंह का हालचाल पूछने आए। निधन के बाद होली लॉज और फिर रामपुर भी आये। पूरा परिवार उनका आभारी रहेगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…