-
Advertisement
पौंग बांध का जलजला थमा तो बाढ़ग्रस्त गांवों में पानी उतरा, 96 का रेस्क्यू
फतेहपुर। पौंग बांध (Pong Dam) से लगातार छोड़े जा रहे पानी मात्रा गुरुवार को कुछ कम होने और मौसम साफ होने के कारण फतेहपुर (Fatehpur) के बाढ़ग्रस्त गांवों (Flooded Villages) में पानी उतरना शुरू हो गया है। इंदौरा क्षेत्र (Indaura Area) के गांवों में NDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया। मंड भोग्रवां, पराल, ढसोली, मलकाना, चक बेला, बेला इंदौरा, मंड इंदौरा, मंड इंदौरा, मंड सनौर, मंड घडरा, मंड मियांणी, मझवां, खानपुर, मंड घमोता गांव में 96 लोगों का रेस्क्यू किया गया। अभी NDRF की तीन टीमों को इंदौरा में स्टैंडबाय पर रखा गया है।
लोकेशन नहीं मिली एयरफोर्स को
ब्यास नदी (Beas River) पर बने पौंग बांध का जलस्तर लगातार बढ़ने को देखते हुए बीबीएमबी ने गुरुवार को भी पानी छोड़ा। इस बीच, गुरुवार को एयरफोर्स के हेलीकॉप्टरों से किसी को एयरलिफ्ट (Airlift) नहीं किया गया, क्योंकि एयरफोर्स के पास बाढ़ में फंसे लोगों की लोकेशन नहीं पहुंच पाई थी। हेलीकॉप्टर पठानकोट एयरबेस पर ही खड़े रहे। माना जा रहा है कि अगले एक सप्ताह तक डैम से पानी छोड़ा जा सकता है, क्योंकि बांध में लगातार पानी आ रहा है।
लोगों ने बीबीएमबी की चेतावनी को नहीं माना
इंदौरा के मंड क्षेत्र के स्थानीय निवासी मनमोहन सिंह ने कहा कि सभी लोगों को बीबीएमबी (BBMB) ने पहले ही बता दिया गया था कि 12 अगस्त से पौंग डैम से पानी छोड़ा जाएगा। लेकिन लोगों ने बीबीएमबी की चेतावनी को नजरअंदाज किया और इसी जगह पर बने रहे।
यह भी पढ़े:सीएम सुक्खू ने 10 हजार से बढ़ाकर एक लाख की फौरी राहत, मंड इलाके का हवाई सर्वे भी किया
उन्होंने बताया कि जब पौंग बांध से पानी छोड़ने का सिलसिला शुरू हुआ तो अचानक से इंदौरा के मंड क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए। उन्होंने कहा कि बाढ़ आने में कारण लोगों में अचानक अपनी जान को बचाने के लिए भगदड़ मच गई। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते जिला प्रशासन ने NDRF व पुलिस के जवानों को इस क्षेत्र में रेस्क्यू करने के लिए नहीं भेजा होता तो कई लोग अपनी जान से हाथ गवां देते। एसडीएम इंदौरा सुरिंदर ठाकुर ने कहा कि NDRF की तीन टीमों को स्टैंडबाय पर रखा गया है और जब तक अंतिम व्यक्ति को बाहर नहीं निकाला जाता, तब तक रेस्क्यू जारी रहेगा।
पौंग बांध के वॉटर लेवल की स्थिति (गुरुवार शाम 7 बजे)
- जलस्तर- 1395.8 फीट
- खतरे का लेबल-1390 फीट
- पानी की आवक- 47168
- टर्बाइन से छोडा जा रहा पानी- 16939 क्यूसेक
- स्पिलवे – 82956 क्यूसेक
- कुल छोड़ा जा रहा पानी- 99895 क्यूसेक
