-
Advertisement
भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है वॉट्सऐप का चैनल फीचर, ऐसे करें अपडेट
नई दिल्ली। वॉट्सऐप (WhatsApp) का चैनल फीचर भारत में अब तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इस फीचर के जरिए सेलिब्रिटीज को फॉलो करने के साथ ही आप न्यूज, सिनेमा, स्पोर्ट्स, टेक्नोलॉजी और मनोरंजन की दुनिया के अपने पसंदीदा हैंडल से जुड़ सकते हैं। अगर आपने अपने वॉट्सऐप को अभी अपडेट (WhatsApp Update) नहीं कराया है तो कर लें, क्योंकि अपडेटेड वर्जन में ही यह फीचर उपलब्ध है।
वॉट्सऐप चैनल को इस तरह करें ज्वॉइन
वॉट्सऐप चैनल जॉइन करने के लिए सबसे पहले चेक करें कि आप वॉट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन यूज कर रहे हैं या नहीं। अगर आपके फोन में वॉट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन (Latest Version) नहीं है, तो आप इसे गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप के अपडेट होने के बाद आपको ऊपर की तरह चैट्स के बगल में Updates का टैब दिखेगा। इस टैब पर क्लिक करने के बाद आपको स्टेटस सेक्शन (Status Section) के नीचे चैनल का ऑप्शन दिखेगा। यहां आपको पहले से ही क्रिएट किए गए कई चैनल दिखेंगे, जिन्हें आप फॉलो कर सकते हैं।
यह भी पढ़े:अब वॉट्सऐप पर 31 दोस्तों की मंडली एक साथ करेगी वीडियो कॉल
इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें
- सबसे पहले अपने एंड्रॉयड डिवाइस या आईफोन पर वॉट्सऐप खोलें।
- अपडेट्स टैप पर टैप करके नीचे स्क्रॉल करें।
- यहां आप सुझाए गए चैनल्स के साथ दिए गए फॉलो बटन को टैप करके उन्हें फॉलो कर सकते हैं। आपको यहां चैनल फाइंड करने का ऑप्शन भी मिलेगा। इस ऑप्शन को आप ऐप में ऊपर राइट साइड में दिए गए ‘+’ आइकन पर टैप करके एक्सेस कर सकते हैं।
- अपनी पसंद का चैनल दिखने पर आप फॉलो बटन (Follow Button) को टैप करके उसे फॉलो कर सकते हैं।
- वॉट्सऐप चैनल के पोस्ट 30 दिन बाद एक्सपायर हो जाते हैं।
- चैनल्स का नोटिफिकेशन टोन बाय डिफॉल्ट म्यूट रहता है। आप चाहें को इसे मैन्युअली अनम्यूट कर सकते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group