-
Advertisement
जब सड़क पर ट्रैफिक जाम कर नाचने लगे मोर, खूब वायरल हो रहा खूबसूरत Video
जयपुर। कोरोना वायरस के चलते भारत में 31 मई तक के लिए लॉकडाउन-4 (Lockdown-4) शुरू हो गया है, लेकिन इसके साथ ही सरकार ने लोगों को थोड़ी राहत भी दी है। लोग काफी समय से बंद अपने काम पर निकलने लगे है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) का वीडियो काफी वायरल (Viral) हो रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि सड़क पर काफी संख्या में मोर आ गए, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया।
यह भी पढ़ें: China की शह पर Nepal की हिमाकत: नए नक्शे में लिपुलेख और कालापानी को अपना बताया
https://twitter.com/ParveenKaswan/status/1261985145252392960
इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर प्रवीण कासवान (Parveen Kaswan) ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार आती है और उसको देखकर मोर सड़क खाली करने लगते हैं। वहीं एक मोर को पंख उठाकर डांस करते भी देखा गया। लोगों को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है। प्रवीण कासवान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘राष्ट्रीय पक्षी द्वारा अद्भुत यातायात जाम।’ इस वीडियो को राजस्थान का बताया जा रहा है। इस वीडियो को उन्होंने 17 मई को शेयर किया था, जिसके अब तक 1।3 लाख व्यूज हो चुके हैं। साथ ही 11 हजार से ज्यादा लाइक्स और 2 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं। कई मोरों को अपने पंख फैलाते हुए और सड़क से नीचे उतरते हुए देखा जा सकता है क्योंकि एक वाहन उनके पास पहुंचा था। ट्विटर पर लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
