-
Advertisement
#Sirmaur: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति का किया मर्डर, दोनों Arrest
पांवटा साहिब। जिला सिरमौर (#Sirmaur) के पांवटा साहिब में सौतेली मां द्वारा तीन साल की बच्ची की हत्या (Murder) करने का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा था कि एक और वारदात सामने आ गई है। इस मामले में भी रिश्ते तार-तार हुए हैं। पांवटा साहिब (Paonta Sahib) उपमंडल के गोरखुवाला में पत्नी व उसके प्रेमी ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। दोनों ने ऐसी स्क्रिप्ट (Script) तैयार की, जिसमें पुलिस को गुमराह करने के लिए हत्या के मामले को दुर्घटना का रूप दिया गया। फिलहाल रामदास की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुरुवाला पुलिस थाना के अंतर्गत गोरखुवाला में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसके भाई की हत्या उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर की है। उसने पुलिस को बताया कि उसके भाई व भाभी की अक्सर लड़ाई रहती थी। आरोप था कि भगानी साहिब का रहने वाला अश्वनी अक्सर उसके घर पर आते रहता था। इसके चलते उसके भाई रामदास व उसकी भाभी नीता में रोजाना लड़ाई झगड़े रहते थे।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबरः मनाली में Mandi की महिला का तेजधार हथियार से Murder, शेड में मिला शव

6 नवंबर की रात को भी उसके भाई की लड़ाई अश्वनी व उसकी भाभी नीता के साथ हुई थी। अश्वनी व इसकी भाभी नीता के अवैध संबंध थे, जिसके कारण इन दोनों ने रामदास को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद पुलिस (Police) ने जब मामले की जांच की तो तुरंत इस मिस्ट्री को सुलझा दिया। जांच के दौरान डीएसपी वीर बहादुर व पुलिस थाना प्रभारी विजय ने मौका-ए-वारदात पर जाकर निरीक्षण किया तो पाया कि मृत व्यक्ति के सिर पर गहरी चोट है और गले पर भी निशान थे। इके बाद पुलिस ने सख्ती से इन आरोपियों से पूछताछ की तो मामले से पर्दा उठ गया। इस मामले में पुलिस ने नीता व उसके प्रेमी अश्वनी को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। उधर, एसपी डॉ. खुशहाल चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि उन्हें अदालत (Court) में पेश कर उनसे पूछताछ की जाएगी। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


