-
Advertisement
हिमाचल विस का शीतकालीन सत्र शुरू, आपदा से नुकसान पर गतिरोध
Last Updated on December 19, 2023 by Soumitra Roy
रविंद्र / अवंतिका। धर्मशाला। हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र (Winter Session of Himachal vidhansabha)आज से धर्मशाला के तपोवन में शुरू हो गया। 11 बजे सदन का कार्यवाही शुरू होते ही सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू(CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने कैबिनेट में शामिल नए मंत्रियों राजेश धर्माणी व यादविंदर सिंह गोमा का परिचय सदन में कराया। मंत्रियों के परिचय के बाद सदन के दिवंगत सदस्य बीके चौहान के निधन पर शोकोद्गार चला। दिवंगत विधायक के निधन पर सीएम सुक्खू सहित सत्तापक्ष और विपक्ष के कई विधायकों अपनी-अपनी बात कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
बीजेपी विधायक शैक्षणिक संस्थानों का मुद्दा उठाया
इसके बाद बिना प्रश्नकाल के गतिरोध शुरू हो गया। बीजेपी विधायक विनोद कुमार ने नाचन में शैक्षणिक संस्थानों को आपदा हुए नुकसान पर सवाल किया। वहीं, जवाब में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि पैसों का प्रावधान किया जा रहा है। प्रदेश में 1057 स्कूलों को वर्षा से नुकसान हुआ है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बच्चों को जोखिम वाले भवनों में बैठाया जा रहा है। कितने स्कूल ऐसे हैं, जो पूर्ण रूप से नष्ट हो गए हैं। इनमें बच्चों को बिठाने के लिए क्या किया है।