-
Advertisement
भूल जाओ Himachal में Entry-अब पहले वाली बात नहीं, Emergencyमें ही खुल रहे गेट
ऊना। कोविड-19 के बढ़ते प्रसार के चलते प्रदेश भर में लागू किए गए कोरोना कर्फ्यू(Corona curfew)के तहत अब एक तरफ जहां ढील का वक्त खत्म होने के बाद सड़कों पर घूमने वाले लोगों से पूछताछ कर चालान किए जा रहे हैं। वहीं बिना ई-पास अप्रूवल के हिमाचल के सीमा में प्रवेश नहीं दिया जा रहा। जिनमें अधिकतर घर लौटने वाले लोग या फिर मेडिकल इमरजेंसी ( Medical emergency) के चलते घर आने वालों को हिमाचल आने की परमिशन दी जा रही है।
यह भी पढ़ें: Live: बंदिशों के बीच Himachal के बाजारों में पहुंचे लोग-आज Police ज्यादा दिखी सख्त, देखें तस्वीरें

कोरोना कर्फ्यू के दूसरे दिन जिला भर में बाजार खोलने के लिए 3 घंटे की ढील के दौरान काफी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़े रहे। हालांकि ढील का समय खत्म होते ही पुलिस के जवानों ने जिला मुख्यालय समेत तमाम शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मोर्चा संभाल लिया। लोगों को अपने घरों से बिना कारण निकलने से रोका जा सके। पहले दिन हालांकि लोगों को कर्फ्यू की जानकारी देते हुए चेतावनी भी दी गई थी लेकिन मंगलवार को आंशिक लॉकडाउन के दूसरे दिन बिना कारण सड़कों पर आए लोगों के चालान भी किए गए।
यह भी पढ़ें: Live Report -अनलॉक होकर तीन घंटे बाजार में पहुंच रहे लोग-बसों के ना चलने से कुछ परेशान भी हुए

सिटी पुलिस चौकी ऊना की टीम ( City Police Una Team) ने जिला मुख्यालय के ट्रैफिक लाइट चौक पर नाकेबंदी कर कर्फ्यू के दौरान आवाजाही कर रहे तमाम लोगों से पूछताछ की। वही बाहर आने का ठोस कारण ना बता पाने वाले लोगों के चालान भी किए गए। गौरतलब है कि मेडिकल इमरजेंसी के साथ-साथ उद्योग में काम करने वाले लोगों या फिर आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई में जुड़े लोगों के साथ ही कोविड-19 ( COVID-19)के तहत ड्यूटी निभा रहे कर्मियों को आवाजाही की छूट प्रदान की गई। लेकिन इसके अलावा अन्य लोगों को सड़कों पर आने के लिए चालान कटवाने पड़े।
यह भी पढ़ें: First Hand:हिमाचल का हैरिटेज ट्रैक कोरोना के खतरे से नहीं है खाली-Covid जांच पर खड़े हैं हाथ

प्रदेश की सीमाओं पर भी पहरा कड़ा कर दिया गया है अब किसी को भी बिना ई-पास अप्रूवल के हिमाचल के सीमा में प्रवेश नहीं दिया जा रहा। इतना ही नहीं अब हिमाचल प्रदेश में आने वाले लोगों की यात्रा का कारण देखकर ही पास भी मंजूर किए जा रहे हैं। जिनमें अधिकतर बाहरी राज्यों से हिमाचल स्थित अपने घर आने वाले लोगों के साथ साथ मेडिकल इमरजेंसी के लिए बाहर गए लोग या फिर इस विकट परिस्थिति में परिजनों की मदद के लिए घर आने वाले लोगों के पास अप्रूव किए जा रहे हैं। डीसी ऊना राघव शर्मा ने बताया कि प्रशासन सरकार द्वारा जारी निर्देशों की पालना करवाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

