-
Advertisement
सुबह सात से शाम 6 बजे तक खुलेगा Kangra बाजार, व्यापार मंडल ने लिया निर्णय
Last Updated on June 4, 2020 by Vishal Rana
कांगड़ा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि व्यापारियों की अनुरोध को देखते हुए कांगड़ा (Kangra) व्यापार मंडल ने भी यह निर्णय लिया है कि कांगड़ा बाजार सुबह 7 से सायं 6 बजे तक खुलेगा। पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन (Lockdown) व कर्फ्यू में सुबह सात से रात्रि आठ बजे तक खोलने की अनुमति है, परंतु बाजार में ग्राहकों की कमी के कारण दुकानदार परेशान दिखे, जिससे अन्य क्षेत्रों के बाजारों की भांति सायं छह बजे ही दुकानें खोलने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस निर्णय में किसी भी दुकानदार पर कोई पांबदी नहीं है और वह सरकार व प्रशासन के दिए गए समय पर सायं आठ बजे तक अपनी दुकान खोल सकता है। उन्होंने बताया कि सभी दुकानदार स्वतंत्र है कि वह अपनी दुकान कब खोल व कब बंद करें। उन्होंने बताया कि दुकानदारों के अनुरोध पर व्यापार मंडल ने यह निर्णय लिया है और अपनी सहुलियत के हिसाब से तय समय में अपनी दुकान को बंद व खोल सकते हैं।