- Advertisement -
महिला सुंदर हो तो कौन उसके साथ डेट करना नहीं चाहेगा,बिना सोचे-समझे हर मर्द चेहरा देखकर दिल दे डालता है। सोशल मीडिया के इस युग में तो रोजाना ढेरो महिलाएं दिखती हैं,जिनके बारे में सामने वाले को कुछ पता नहीं होता,लेकिन चैटिंग शुरू हो जाती है और डेट पर जाने की बातें होने लगती है। लेकिन इस दौरान महिला के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल करना मुनासिब नहीं समझा जाता। आज हम आपको एक ऐसा वाक्या बताने जा रहे हैं,जिस महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो (Video) में महिला अपना दर्द बयां कर रही है।
वीडियो में महिला का कहना है कि उनके चेहरे को देखते ही मर्द उन पर फिदा हो जाते हैं, लेकिन जैसे ही उनको महिला की असली उम्र का पता चलता है, वैसे ही वह भाग खड़े होते हैं, महिला ने टिक टॉक पर बताया कि उनकी असली उम्र 44 साल है। वीडियो और फोटो देखने के बाद आपको भी महिला 44 साल की नहीं लगेंगी। महिला ने बताया कि उनकी खूबसूरती के लड़के दीवाने हैं और उन्हें (Social Media) सोशल मीडिया पर देखने के बाद डेट पर ले जाना चाहते हैं। कई लड़के तो ऐसे हैं, जो उन्हें डेट पर ले जाने के लिए उनका पैर पकड़ने लगते हैं, लेकिन इसके बाद जैसे ही लड़कों को उनकी असली उम्र के बारे में बताती हैंए वह हैरान रह जाते हैं और फिर दूर भागने लगते हैं।
44 साल की इस महिला का नाम प्रिंसेस अप्रिल्क्सो (Princessaprilxo) है। उसे टिक टॉक पर एक लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उनके इस वीडियो को अब तक 90 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। महिला कहती हैं कि 44 साल के बावजूद वह काफी कम उम्र की दिखती हैं, कई लोग तो उनके पीछे ही पड़े रहते हैं।
- Advertisement -