- Advertisement -
घुमारवीं। हिमाचल के बिलासपुर (Bilaspur) जिला में एक नवविवाहिता ने फंदा (Suicide) लगाकर अपनी जान दे दी है। नवविवाहिता (Newly Married) की शादी अभी मात्र दो माह पहले ही हुई थी। मामला घुमारवीं पुलिस थाना के तहत औहर पंचायत से सामने आई है। विवाहिता ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय प्रियंका देवी ने विवाह के दो माह बाद ही पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस समय महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया उस समय वह घर में अकेली थी। बताया जा रहा है कि मृतक महिला का पति अजय शर्मा घर से बाहर था और उसकी माता भी घर पर नहीं थी। इसी दौरान महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया। पजिनों ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान (Panchayat Pradhan) और फिर पुलिस को दी गई। पंचायत की प्रधान प्रेमलता ने बताया कि 20 वर्षीय प्रियंका घर पर अकेली थी। उसने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। महिला के पति अजय शर्मा घर से बाहर थे। पंचायत प्रधान ने बताया कि लड़की झंडूता के जबलु गांव की मूल निवासी थी और उनकी शादी औहर पंचायत में अजय शर्मा के साथ 11 फरवरी को दो महीने पहले ही हुई थी। इस घटना के बाद लड़की के मायके से लोग भी मौके पर पहुंचे जिनसे पुलिस ने पूछताछ की है।
नादौन। उपमंडल नादौन के तहत जत्तयाल गांव के 41 वर्षीय धर्मवीर (कुकू) पुत्र वेद प्रकाश का शव ज्वालामुखी में खड्ड किनारे मिला है। सिल्ह पंचायत के उपप्रधान सुशील कुमार ने उक्त शव को खड्ड में बहते हुए देखा था, जिसके तुरंत बाद स्थानीय लोगों को बुलाकर शव (Dead Body) को बाहर निकाला। शव के पास से मिले आधार कार्ड से उस व्यक्ति की पहचान हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
- Advertisement -