- Advertisement -
धर्मशाला। हिमाचल के कांगड़ा जिला में एक अधेड़ ने ऑनलाइन गेम (Online Games) में अढ़ाई लाख गवां दिए। जिसके चलते उसने आत्महत्या (Suicide) कर ली। मामला धर्मशाला (Dharamshala) के शामनगर से सामने आया है। पुलिस ने इस बाबत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। व्यक्ति ने धर्मशाला के शामनगर में फंदा लगाया है।
बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने ऑनलाइन गेम में अढाई लाख रुपये उड़ा दिए थे और इस कारण वह अक्सर मानसिक रूप से परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते रविवार को उसने फंदा लगा लिया। सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आनलाइन गेम से परहेज करें। साथ ही किसी भी लिंक या लुभावने आफरों में न आएं।
- Advertisement -