-
Advertisement
हिमाचल में महिला सहित तीन की मौत, दो ने लगाया फंदा एक ने निगल लिया जहर
Last Updated on April 10, 2022 by Vishal Rana
हिमाचल अभी अभी। हिमाचल में आज के दिन को ब्लैक संडे (Black Sunday) कहा जाए तो यह गलत नहीं होगा। प्रदेश में अब तक तीन हादसों में तीन लोगों की मौत और 28 के करीब लोग घायल हो चुके हैं। वहीं अब तीन और लोगों की मौत की खबर सामने आई है। यानी के आज अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। ताजा मामलों में दो लोगों के पेड़ से लटके हुए शव मिले हैं। वहीं एक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। यह मामले सोलन जिला के बद्दी, कांगड़ा जिला के लंबागांव और ऊना के हरोली से सामने आए हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में दूसरा बड़ा हादसा, पिकअप और इनोवा कार में भीषण टक्कर, 14 लोग घायल…
पहला मामला बद्दी (Baddi) के तहत मानपुरा पुलिस थाने के तहत हरायपुर से सामने आया है। यहां एक युवक का पेड़ से लटका शव (Dead Body) मिला है। युवक नागेंद्र मंडल (28) बिहार राज्य के अरिया जिले के सैदाबाद गांव का निवासी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के नालागढ अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक ने अपने कमरे मे सुसाईड नोट लिखा है जिसमें उसने मौत के लिए स्वयं को जिम्मेदार ठहराया है। बताया जा रहा है कि नागेंद्र मंडल किशनपुरा में एक हर्बल कंपनी में काम करता था। रविवार सुबह पांच बजे वह कमरे से निकला और हरायपुर के कब्रिस्थान पर पेड से फंदा लगा लिया। उसके साथियों ने जब कमरे नागेंद्र को नहीं देखा तो वह आसपास उसे ढूंढने लगे। इसी बीच उन्हें उसका शव पेड़ से लटका मिला। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। एएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक नागेंद्र मंडल ने सुसाइड नोट लिखा है जिसमें उसने कुछ रुपए अपनी पत्नी को देने की बात कही है और कहा है कि वह अपनी मर्जी से इस दुनिया को छोड़ कर जा रहा है। पुलिस ने पेड़ से मृतक की बॉडी उतार कर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ अस्पताल भेज दी है। रिपोर्ट आने के बाद भी मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में बड़ा हादसा, खेत्री विसर्जित करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा टैम्पो सोमभद्रा नदी में गिरा
जंगल में पेड़ पर लटका मिला लापता महिला का शव
इसी तरह से कांगड़ा (Kanga) जिला के पुलिस थाना लंबागांव के तहत प्लेटा गांव में एक महिला का शव (Missing Woman Dead Body) जंगल में पेड़ से लटका मिला है। महिला 6 अप्रैल से गायब थी। मृतक महिला की पहचान 32 वर्षीय अंजू पत्नी बलजीत सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अंजू 6 अप्रैल को दोपहर बाद घर से अचानक गायब हो गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना में भी दर्ज करवाई थी। इसी बीच शनिवार देर शाम जब गांव का एक व्यक्ति जंगल (Forest) में लकड़ियां लेने गया, तो उसने अंजू को फंदे पर लटका हुआ देखा। इसके बाद उसने इसकी सूचना अंजू के परिवार वालों को दी, और साथ ही पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को सिविल अस्पताल पालमपुर भेज दिया गया है।
सुसाइड नोट में लिखा जहर खाने का कारण
ऊना जिला के थाना हरोली के तहत नगनोली में 44 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली है। मृतक व्यक्ति की पहचान महेश कुमार निवासी नगनोली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महेश रात से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नगनोली के महेश कुमार का शव रविवार सुबह घर से करीब एक किलोमीटर दूर पंजावर-नगनोली की सीमा पर देखा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस सहित स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को दी गई। जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान मेहताब सिंह पंचयात प्रतिनिधियों सहित मौके पर पहुंच गए। वहीं, डीएसपी अनिल कुमार सहित पंडोगा पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को मौके पर से सुसाइड नोट (Suicide Note) भी बरामद हुआ है। जिस पर लिखा था कि जहर खाकर अपनी जिंदगी खत्म कर रहा हूं और अपनी मौत के लिए किसी जिम्मेदार नहीं है। डीएसपी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…