-
Advertisement
हिमाचल: हंगामे के बीच पुलिस के पहरे में मृतक महिला का अंतिम संस्कार, जाने क्या था मामला
हमीरपुर। हिमाचल के हमीरपुर (Hamirpur) जिला में आज मायका पक्ष के हंगामे के बीच और पुलिस के कड़े पहरे में विवाहिता का अंतिम संस्कार (Cremated) किया गया। इस दौरान मायका पक्ष ने जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। इससे पहले मायका पक्ष के लोग अपनी बेटी का शव ससुराल के आंगन में जलाने पर अड़ गए। मायका पक्ष ने पुलिस और प्रशासन से इंसाफ की मांग की है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: अपने ही ट्रैक्टर के नीचे आने से चालक की मौत, 10 दिन बाद है बेटे की शादी
बता दें कि जिला हमीरपुर की पाहलु पंचायत के छेक गांव एक विवाहित महिला (Married Women) की झुलसने से मौत हो गई थी। जिसके बाद मायका पक्ष ने रात भर खूब हंगामा किया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम बड़सर तथा डीएसपी शेर सिंह ने हस्तक्षेप कर शांत करवाया। वहीं आज यानी गुरुवार को मायका पक्ष ससुराल के आंगन मे अपनी बेटी का शव जलाने पर अड़ गए। इस दौरान प्रशासन ने भारी पुलिस बल मौके पर तैनात करवाया था।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः सिरमौर के सरकारी स्कूल में स्लैब गिरने से 5 बच्चे घायल, तीन गंभीर
वहीं काफी मशक्त के बाद मृतका का अंतिम संस्कार स्थानीय स्मशानघाट पर करवाया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। अंतिम संस्कार के समय मायका पक्ष के लोग मुर्दाबाद के नारे भी लगाते रहे। वहीं इस बारे में एसएचओ हमीरपुर निर्मल सिंह ने बताया की पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मृतका के पति तथा सास को हिरासत मे ले लिया गया है और आगामी छानबीन जारी है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

