-
Advertisement
हिमाचल: भूस्खलन से घर पर आ गिरी बड़ी-बड़ी चट्टानें, अंदर सो रही महिला की गई जान
Last Updated on January 10, 2022 by Vishal Rana
चंबा। हिमाचल में बारिश और बर्फबारी से निजात मिलने के बाद अब प्रदेश में भूस्खलन (Landslide) का खतरा बढ़ गया है। आज शिमला के रामपुर में हुए भूस्खलन के बाद अब चंबा (Chamba) में भी भूस्खलन की सूचना है। भूस्खलन से एक मकान धराशायी हो गया है। जिसके चलते अंदर सो रही महिला की दबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बरौर के बन्नू गांव में एक परिवार अपने घर में आराम की नींद सो रहा था। इसी बीच देर रात अचानक घर के साथ भूस्खलन हो गया। जिससे पूरा घर पलभर में धराशायी हो गया। जिससे अंदर सो रही महिला की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें-हिमाचल का जवान तिरंगा ओढ़ कर घर पहुंचा, सैन्य सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार
यह भी पढ़ें- Breaking: हिमाचल में बड़ा हादसा, मलबे में दबे दो युवक-एक की मौत
भूस्खलन की आवाज सुन कर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला। लेकिन इसी बीच परिवार की एक महिला की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज (Chamba Medical College) पहुंचाया। वहीं, प्रशासन की ओर से मृतक महिला के परिजनों को दस हजार रुपये की फौरी राहत जारी कर दी है। बता दें कि आज सुबह ही शिमला के रामपुर (Rampur) में भी एक भूस्खन हुआ था। जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
सिरमौर में मलबे की चपेट में आई गाड़ी
सिरमौर (Sirmaur) जिला के श्री रेणुका जी से सतौन की तरफ आ रही पर्यटकों (Tourist) की टैक्सी अचानक ही भूस्खलन के मलबे की चपेट में आ गई। मलबे ने गाड़ी को लगभग 50 मीटर दूर तक धकेल दिया। गनीमत रही कि पर्यटकों ने समय रहते छलांग लगा दी। ये हादसा सतौन से रेणुका जी की तरफ एक किलोमीटर की दूरी पर टिक्कर खड्ड में हुआ। इस जगह पर वाहनों को खड्डनुमा सड़क से गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि सतौन से रेणुका जी मार्ग पर करीब 10 किलोमीटर की दूरी के बीच कई खतरनाक प्वाइंट हैं। मामूली बारिश में भी सड़क पर मलबा आ जाता है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page