- Advertisement -
निरमंड। हिमाचल प्रदेश के निरमंड (Nirmand) से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां भूस्खलन (Landslide) के चलते मलबा सड़क पर आने से दो लोग दब गए, जिनमें से एक की मौत हो गई तो दूसरा घायल हुआ है। हादसा आज सुबह करीब 9:50 बजे के करीब बजीर बावड़ी के पास निरमंड मार्ग पर हुआ। हादसे में मारा गया 34 साल का देवेंद्र कुमार ब्यूणी तहसील निरमंड का रहने वाला था। जबकि इसी हादसे में घायल 29 वर्षीय ललित ठाकुर जोकि अर्सू का रहने वाला है, का इलाज रामपुर (Rampur) अस्पताल में चल रहा है। आनी के डीएसपी रविंद्र नेगी ने हादसे की पुष्टि की है।
- Advertisement -