-
Advertisement
हिमाचल: अंगीठी की गैस लगने से महिला की गई जान, 6 माह का बेटा और पति बेहोश
चंबा। हिमाचल के चंबा (Chamba) जिला में अंगीठी में जलाए कोयले की गैस (Coal Gas) लगने से एक महिला की मौत (Women Died) हो गई। वहीं महिला का पति और उसका 6 माह का बेटा बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। घटना चंबा जिला के काहरी पंचायत के गांव कथियाड़ू से सामने आई है। मृतक महिला की पहचान अपना 23 वर्षीय पत्नी बबलू के रूप में हुई है। वही घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: आग लगने से ड्यूटी पर तैनात चौकीदार जिंदा जला, बिस्तर में लगी थी आग
मिली जानकारी के अनुसार चंबा के कथियाडू गांव में रात को ठंड से बचने के लिए बबलू कुमार ने कमरे में अंगीठी जलाई। इसके बाद वह अंगीठी को कमरे में ही रखकर सो गए। सुबह काफी देर तक उनके कमरे से कोई हलचल ना होने पर आसपास के लोगों ने खिड़की से झांक कर देखा, तो तीनों को कमरे में अचेत अवस्था (Unconscious) में पड़े देखा। जिसके बाद लोगों ने दरवाजा तोड़ कर तीनों को सिविल अस्पताल चुवाड़ी (Chowari Hospital) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक महिला के 6 माह के बेटे को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा रेफर कर दिया है। महिला के पति का चुवाड़ी अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


