-
Advertisement
गोबिंद सागर झील में कूद गई महिला, लोगों ने जान पर खेल कर बचाया
ऊना। गोबिंद सागर झील में 31 वर्षीय विवाहिता कूद कर आत्महत्या( Suicide) करने का प्रयास किया। लेकिन स्थानीय लोगों ने जान को जोखिम में डालते हुए महिला को बचा लिया। मामला उपमंडल बंगाणा के तहत लठियाणी घाट के समीप पेश आया है। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी प्रेमपाल शर्मा व टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच आरंभ कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह महिला लठियाणी बाजार से होती हुई गोबिंद सागर झील (Gobind Sagar Lake)के घाट पर पहुंची। घाट पर पहुंचकर इसने गहरे पानी में छलांग लगा दी।
यह भी पढ़ें- ब्यास किनारे नहा रही महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म
बताया जा रहा है कि महिला का पति पंचायत में कर्मचारी है। स्थानीय लोगों ने महिला के परिजनों को सूचित किया गया। घटना के तुरंत बाद महिला के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस की टीम ने महिला को परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस की टीम महिला द्वारा झील में छलांग लगाने के कारणों की जांच में जुट गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रेमपाल शर्मा ने बताया कि महिला के छलांग लगाने के संबंध में मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

