-
Advertisement

आखिर ऐसा क्या हुआ जो शादी का लहंगा पहनकर चिड़ियाघर पहुंच गई ये महिला
Viral video: चिड़ियाघर में तरह- तरह के जानवरों के देखने के लिए हम सभी जाते हैं। चिड़ियाघर में एक जगह से दूसरी जरह जाने के लिए बहुत चलना पड़ता है तो लोग कंफर्टेबल कपड़े पहन कर जाते हैं, ताकि चलने फिरने में दिक्कत ना हो। लेकिन यहां तो एक महिला शादी का लहंगा पहने चिड़ियाघर में घूमती नजर आ रही है। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो इसे देख कर हैरान है कि आखिर शादी का लहंगा पहने चिड़ियाघर कौन जाता है? इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @shakshimakeover_ नामक अकाउंट से शेयर किया गया है।
वीडियो में आप एक महिला को भारी-भरकम लाल लहंगे में देख सकते हैं। जो लहंगे आमतौर पर शादी जैसे खास मौकों पर पहने जाते हैं। उसे पहनकर ये महिला चिड़ियाघर जानवरों को देखने पहुंच गई। लहंगे के साथ दुपट्टा, चूड़ियां और भारी ज्वेलरी के साथ महिला पूरे ब्राइडल लुक में दिख रही है। महिला को चिड़ियाघर में दुल्हन की लिबास में देख आसपास के लोग उसे हैरत भरी नजरों से देख रहे हैं। वहीं, कुछ लोग अपना फोन निकालकर इस अनोखे नजारे को रिकॉर्ड करने में जुट गए हैं। वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे।