-
Advertisement
ऊना नगर परिषद Election में सभी बूथों पर जिम्मा संभालेगी नारी शक्ति
ऊना। प्रदेश भर में पंचायत चुनाव ( Panchayat Election)का बिगुल बजने के साथ ही चुनाव ड्यूटी( Election duty)पर तैनात कर्मचारियों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। नगर परिषद ऊना ( Nager Parishad Una)में इस बार के चुनाव को सम्पन्न करवाने का पूरा जिम्मा महिला शक्ति पर है। बुधवार को जिला मुख्यालय के टाउन हॉल में नगर परिषद के चुनाव को लेकर पहली रिहर्सल आयोजित की गई। इस दौरान एसडीएम ऊना डॉ. सुरेश जसवाल और तहसीलदार ऊना विजय कुमार रॉय ने कर्मचारियों को चुनाव से संबंधित तमाम जानकारियां मुहैया करवाई।
यह भी पढ़ें: #Congress को पंचायत चुनाव में मत विभाजन की सताने लगी चिंता, क्या बोले राठौर- जानिए
जाहिर है प्रदेश भर में चुनावी बिगुल बजने के साथ ही एक तरफ जहां उम्मीदवारों ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है वहीं दूसरी तरफ चुनाव संपन्न करवाने की भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों ने भी कमर कस ली है। बुधवार को जिला मुख्यालय के टाउन हॉल में नगर परिषद ऊना के सभी 11 वार्डों के लिए तैनात चुनाव कर्मचारियों की पहली रिहर्सल आयोजित की गई। गौरतलब है कि जिला मुख्यालय की नगर परिषद के 11 वार्डों में चुनाव संपन्न करवाने के लिए 14 पोलिंग बूथ बनाए जा रहे हैं। इस बार इन सभी बूथों पर महिला कर्मचारी चुनाव संपन्न करवाने का जिम्मा संभाल रही है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी एवं तहसीलदार विजय कुमार रॉय ने चुनाव से संबंधित तमाम जानकारियां कर्मचारियों के साथ साझा की। वहीं एसडीएम ऊना डॉक्टर सुरेश जसवाल ने बताया इस बार के चुनाव में जिला मुख्यालय के सभी 11 वार्डों में महिला कर्मचारियों को जिम्मा सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि पहली रिहर्सल कर्मचारियों को चुनावी ड्यूटी समझाने के बारे में आयोजित की गई है। वहीं 5 जनवरी को टाउन हॉल में ही इन सभी कर्मचारियों की दूसरी रिहर्सल ईवीएम के साथ करवाई जाएगी। गौरतलब है कि स्थानीय निकायों के चुनाव में मतदान के लिए ईवीएम का प्रयोग किया जा रहा है।
हिमाचल अभी अभी Mobile App का नया वर्जन अपडेट करने के लिए इस Link पर Click करें…

