-
Advertisement
अनुराग की जगह-जगह धूम के बीच, सुजानपुर से धूमल के चुनाव लड़ने की उठी गूंज
हमीरपुर। केंद्र में अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur)का बढ़ चुका है। पहले वित्त मंत्रालय में एमओएस (MOS) का दर्जा और अब कैबिनेट मंत्री (Cabinet Minister) का पद। खेल और सूचना प्रसारण मंत्री बनने के बाद मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल में जन आशीर्वाद यात्रा (Janashirwad Yatra) पर हैं। जगह-जगह अनुराग ठाकुर की धूम मची हुई है। बीजेपी (BJP) के कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज हैं। वहीं, हमीरपुर (Hamirpur) से भी एक गूंज सुनाई देने लगी है। अपने चेले के हाथों 2017 में चुनाव हारने के बाद राजनीतिक नेपथ्य में जा चुके प्रेम कुमार धूमल को सुजानपुर से फिर चुनावी मैदान में उतारने की मांग लोग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: शिमला पहुंची जनआशीर्वाद यात्रा, पीटरहॉफ में सीएम जयराम ने किया अनुराग ठाकुर का स्वागत
धूमल साहब आप चुनाव लड़िए
दरअसल, एक तरफ जहां पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल (Former CM Prem Kumar Dhumal) के बेटे अनुराग ठाकुर हिमाचल दौरे पर हैं। तो वहीं, आज कांग्रेस (Congress) का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने प्रेम कुमार धूमल से चुनाव लड़ने का अनुरोध किया है। जिसके बाद 75 का कांटा क्रॉस कर चुके प्रेम कुमार धूमल के नाम की चर्चा एक बार फिर जोड़ पकड़ा है। कार्यकर्ताओं ने प्रेम कुमार धूमल से अनुरोध किया है कि वे आगामी विधानसभा चुनाव लड़ें। साथ ही जिन्होंने उन्हें शिकस्त दी थी, वे उनका राजनीतिक मटियामेट कर दें।
कई कार्यकर्ता हुए बीजेपी में शामिल
शुक्रवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के कई कार्यकर्ता परिवार सहित बीजेपी में शामिल हुए। इसी कड़ी में शुक्रवार को पंचायत पटलादर के 4 परिवार के सदस्य बूथ अध्यक्ष सुभाष चंद्र की अगुवाई में बीजेपी में शामिल हुए। इस मौके पर पंचायत के पूर्व प्रधान कैप्टन सुरेंद्र कुमार सेवानिवृत्त विजय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर धूमल ने कहा है कि उन्हें विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। बीजेपी में शामिल हुए तमाम कार्यकर्ताओं ने प्रेम कुमार धूमल से चुनाव लड़ने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 2017 के चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया था। जिसका खामियाजा वे भुगत रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2022 की विधानसभा चुनाव में प्रेम कुमार धूमल की जीत सुनिश्चित करने के लिए वे मेहनत से काम करेंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

