-
Advertisement

ये हैं World की सबसे ज्यादा Mysterious Lakes, कहीं छूने से न जाते हैं पत्थर तो कहीं होते हैं विस्फोट
दुनिया में ऐसे कई स्थल और झीलें (Lakes) हैं जो अभी भी एक रहस्य (Mystery) है। इनके बारे में जानने के लिए इनसानों के साथ ही वैज्ञानिक (Scientist) भी उत्सुक हैं और लगातार ऐसे स्थलों और झीलों पर रिसर्च (Research) कर रहे हैं। आज आपको दुनिया (World) में मौजूद ऐसी ही झीलों (Lakes) के बारे में बताते हैं जो काफी ज्यादा रहस्यमयी (Mysterious) हैं और लोगों के बीच इन झीलों को लेकर कई तरह की भ्रांतियां भी फैल चुकी हैं। इनमें से एक झील तो लोगों के बीच विस्फोटक झील के नाम से मशहूर और एक झील की अफवाह है कि इसे छूने से पत्थर बन जाते हैं।
तनजानिया (Tanzania) में एक ऐसी झील है जिसके बारे में भ्रांति है कि इसके पानी को छूने से पत्थर बन जाते हैं। तंजानिया में मौजूद इस झील का नाम नेट्रॉन लेक (Natron Lake) है। इसे बेहद खतरनाक माना जाता है। इसके पानी को रहस्यमयी माना जाता है। झील के आसपास कई पशु पक्षियों की पत्थर की मूर्तियां हैं। इसी कारण से लोग समझते हैं कि इसे छूने से पत्थर बन जाएंगे। झील के आसपास कोई इनसानी बस्ती भी नहीं है। दरअसल झील के पानी में सोडियम कार्बोनेट है। इसलिए यह एक अल्केलाइन है। पानी में अमोनिया और अल्केलाइन होने से इसमें शव कई वर्षों तक सुरक्षित रहते हैं। यही कारण है कि इस झील के आसपास पशु-पक्षी भी काफी ज्यादा तादाद में मिलते हैं।
इसके अलावा एक ओर झील है जिसका लोगों के बीच काफी खौफ है। यह झील अफ्रीकी देश कांगो (congo) में। वहां के लोग इसे विस्फोटक झील कहते हैं और इसकी कई भ्रांतियां भी लोगों के बीच में प्रचलित है। इसे कीवू झील (Kivu Lake) कहा जाता है, लेकिन स्थानीय लोग इसे विस्फोटक झील के नाम से जानते हैं। इसके पानी में मीथेन और कार्बन डाइऑक्साइड होने के कारण माना जाता है कि जरा सा भूकंप यहां विस्फोट कर सकता है।