-
Advertisement
इन चीजों से बुधवार को गणपति का करेंगे पूजन तो बदल जाएगी किस्मत
Last Updated on May 10, 2023 by sintu kumar
गणपति भगवान (Lord Ganapati) घर में सुख-शांति लाते हैं। किसी भी काम के आरंभ में पहले इनकी ही पूजा (Worship) होती है। मगर पूजा करते समय पूजन में कुछ चीजें जरूर शामिल करनी चाहिए। आइए आज हम आपको बताते हैं कि बुधवार को भगवान गणपति का पूजन किस प्रकार करना चाहिए। बुधवार के दिन किए गए उपाय फलते हैंण् इस दिन कुछ खास पूजन सामग्री से गणपति की पूजा करनी चाहिएण् इससे घर में बरकत आती हैं गणेश भगवान की पूजा में कुछ चीजें शामिल करनी चाहिए। बुधवार (Wednesday) के दिन इनका पूजन पूरे विधि-विधान से करना चाहिए। कुंडली में जिनकी ग्रह स्थिति कमजोर हो तो उन्हें इस दिन गणेश का पूजन करने से लाभ मिलता है। इस दिन गणपति का पूजन करने के लिए केले का जोड़ा जरूर चढ़ाना चाहिए।
श्रीगणेश को केला (Banana) बहुत पसंद है। इसे चढ़ाने से आशीर्वाद मिलेगा। इस दिन गणपति को हल्दी जरूर चढ़ाएं। इससे घर में खुशहाली आएगी। वहीं इसदिन गणपति को नारियल चढ़ाने से भी विशेष कृपा मिलती है। बुधवार के दिन नारियल चढ़ाना बहुत ही शुभ माना गया है।
गणपति को लड्डू बहुत पसंद हैं। इसलिए गणपति को लड्डू का भोग भी लगाना चाहिए। हिन्दू धर्म में सुपारी को भगवान गणेश का प्रतीक माना जाता है। गणेश जी की पूजन सामग्री में सुपारी शामिल करना ना भूलें। कहा जाता है कि बप्पा पर सुपारी चढ़ाने से बरकत होती है और घर में खुशहाली (Prosperity) आती है।
पुराणों के अनुसार भगवान गणेश को दूर्वा बहुत प्रिय है, श्री गणेश की पूजा में दूर्वा को शामिल करना न भूलें। गणेश भगवान पर दूर्वा चढ़ाने से हर संकट से मुक्ति मिलती है।