-
Advertisement
हिमाचलः सीएम जयराम को काले झंडे दिखाने पहुंचे युकां कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में
इंदौरा। सीएम जयराम ठाकुर ( CM Jairam Thakur) आज जिला कांगड़ा( Kangra) के दौरे पर है। वे इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इसी बीच सीएम के पहुंचने से पहले वहां पर जुटे पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनमोहन कटोच व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत( Police custody) में लिया है। ये कार्यकर्ता सीएम जयराम को काले झंडे दिखाने जा रहे थे। पुलिस ने सीएम के आने से पहले ही इन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान मनमोहन कटोच व युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सीएम गो बैक के नारे भी लगाए।
यह भी पढ़ें- Himachal : रद्द किया मेडिकल कालेज में वार्ड बॉय के लिए जारी किया टेंडर, आशंका पर लगी मुहर

युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन कटोच ने पहले ही दावा किया था कि सीएम को काले झंडे दिखाएंगे। ऐसे में मनमोहन कटोच व युकां कार्यकर्ता जब अपने निजी वाहनों से आ रहे थे तो उन्हें पुलिस ने रोक लिया और अपने वाहन में उन्हें भरकर थाने में ले गए। इस बीच युवाओं ने पुलिस व सीएम के खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व अध्यक्ष मनमोहन कटोच का आरोप है कि इंदौरा में विकास नहीं हुआ है और जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है, जिस पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। आम आदमी को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। अब जब चुनावी वर्ष है तो सरकार को इंदौरा की याद आने लगी है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page…

