-
Advertisement
धौलासिद्ध जलविद्युत परियोजना में नियुक्त बाहरी लोगों को एक हफ्ते के अंदर करो निष्कासित
हमीरपुर। जिला के नादौन (Nadaun) के तहत आने वाले जिन्ह में एसजेवीएनएल कार्यालय (SJVNL Office) के बाहर प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन अभिषेक राणा (Abhishek Rana) के नेतृत्व में हुआ। इसमें अन्य युवा भी शामिल रहे। इस दौरान धौलासिद्ध जलविद्युत परियोजना (Dhaulasiddh Hydroelectric Project) में नियुक्त किए गए कर्मचारियों को लेकर सवाल उठाया गया।
यह भी पढ़ें:भरी बरसात में भी राजधानी प्यासी, सीपीआईएम उतरी सड़कों पर
उन्होंने कहा इस परियोजना में गलत तरीके से नियुक्तियां (manner of appointments) की गई हैं। इसमें स्थानीय लोगों के बदले बाहरी लोगों को तवज्जो दी गई है। यदि एक सप्ताह के भीतर इन नियुक्तियों को रद्द नहीं किया गया तो स्थानीय लोग इस परियोजना को नहीं चलने देंगे। उन्होंने कहा कि मनमानी बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं होगी और बाहरी लोगों की जगह स्थानीय लोगों अधिमान दिया जाए।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


