-
Advertisement
#Cabinet: Night Curfew को लेकर बड़ा फैसला, संडे को भी खुल सकेंगी दुकानें
शिमला। हिमाचल कैबिनेट (#Cabinet) की बैठक सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) की अध्यक्षता में हुई। बैठक में चार जिलों में लगाए नाइट कर्फ्यू को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) में एक घंटे की और ढील दे दी गई है। अब रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। पहले यह 9 से 6 बजे तक था। बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते जयराम सरकार ने शिमला (Shimla), कांगड़ा, मंडी व कुल्लू (Kullu) में नाइट कर्फ्यू लगाया है। पहले यह 15 दिसंबर तक लगाया गया था। पर 14 दिसंबर को हुई कैबिनेट की बैठक में इस बढ़ाकर 5 जनवरी तक कर दिया गया। कैबिनेट ने राहत देते हुए नाइट कर्फ्यू में एक घंटे की ढील दी है।
https://twitter.com/SBhardwajBJP/status/1341734698901405697
यह भी पढ़ें: Cabinet:59 हजार करोड़ की पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना को मंजूरी, चार करोड़ छात्रों को मिलेगा लाभ
वहीं, अब संडे को भी बाजार खुल सकेंगे। कैबिनेट ने रविवार को हिमाचल के बाजार बंद रखने के फैसले को पलटते हुए रविवार को हिमाचल में बाजार बंद रखने को रद्द कर दिया है। अब संडे को जो बाजार खोलने चाहते हैं वह खोल सकते हैं। यानी पहले जैसी व्यवस्था बहाल कर दी है। जयराम सरकार ने कोरोना मामलों के चलते हिमाचल में रविवार को बाजार बंद रखने का निर्णय लिया था। इससे खासकर धार्मिक स्थलों के बाजारों के दुकानदारों का खासी परेशानी हो रही थी। इस फैसले के बाद उन्हें राहत मिली है। इसके अलावा धार्मिक आयोजनों आदि में 50 लोगों के शामिल होने की शर्त पहले जैसी ही है, इसमें कोई ढील नहीं दी गई है। बाकी कैबिनेट के निर्णय जानने के लिए हिमाचल अभी अभी के साथ जुड़े रहें।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


