-
Advertisement
Corona Breaking: कांगड़ा जिला में 9 आर्मी जवानों सहित 10 पॉजिटिव
धर्मशाला। कांगड़ा (Kangra) जिला में कोरोना (Corona) पॉजिटिव के दस मामले सामने आए हैं। इसमें 9 आर्मी जवान हैं। इसमें 8 आर्मी क्वारंटाइन सेंटर योल में थे। 31 वर्षीय आर्मी जवान एमएच पालमपुर (MH Palampur) में भर्ती है। वहीं, कंदौर तहसील फतेहपुर का 31 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव आया है। यह 11 जुलाई को कोलकता से लौटा है। युवक को कोविड केयर सेंटर बैजनाथ (DCCC Baijnath) शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं, कांगड़ा जिला में दो पॉजिटिव ठीक भी हुए हैं। इसमें दौलतपुर का 31 वर्षीय युवक और खैरियां की 25 वर्षीय युवती ठीक हुई है। यह दोनों कोविड केयर सेंटर डाढ़ में भर्ती हैं। इन्हें छुट्टी देकर घर भेजा जा रहा है। अगले सात दिन होम आइसोलेशन (Home Isolation) में रहेंगे। 10 नए मामले आने और दो के ठीक होने की पुष्टि डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की है।
यह भी पढ़ें: Corona Update: नाहन में 6 लोग संक्रमित, Himachal अभी तक 33 मामले आए सामने
हिमाचल में आज अब तक 40 मामले आ चुके हैं। इसमें शिमला जिला में 18 आईटीबीपी जवानों सहित 22 मामले, कांगड़ा में 10, बिलासपुर (Bilaspur) में तीन चंबा और मंडी में दो-दो और कुल्लू में एक मामला है।। हिमाचल में कुल आंकड़ा 1561 पहुंच गया है। अभी 473 एक्टिव मामले हैं। अब तक 1066 ठीक हो चुके हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group..

