मंडी में साढ़े 11 किलोग्राम पकड़ी चरस, मुख्य आरोपी की एक करोड़ की संपत्ति की अटैच

मंडी में साढ़े 11 किलोग्राम पकड़ी चरस, मुख्य आरोपी की एक करोड़ की संपत्ति की अटैच

- Advertisement -

मंडी। हिमाचल के मंडी जिला (Mandi District) में साढ़े 11 किलो चरस (Charas) के साथ पकड़े मुख्य सरगना की संपत्ति भी केस के साथ अटैच की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। बता दें कि गुरुवार को मंडी जिला पुलिस की एम टीम ने बालीचौकी में दबिश दी और सर्च ऑपरेशन के दौरान बल्ह के ढाबण निवासी कालिदास व कुल्लू के एक व्यक्ति से इनोवा कार में 11 किलो 584 ग्राम चरस बरामद की। इसके बाद पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी की जो कि देर रात तक जारी रही। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार (Arrest) कर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी कालिदास की करीब एक करोड़ की संपत्ति जिसमें करीब दो लाख पांच हजार रुपए कैश, 16 लाख की ज्वैलरी, सात बैंक पास बुक, दो मकान, 6 गाड़ियां जिसमें 3 ट्रक, 1 पिक अप, 1 सैंट्रो व एक इनोवा कार शामिल है को सीज किया गया है।


आरोपी के कबाड़ स्टोर में 23 किलो तांबा और 123 किलो अन्य धातु की सीज

वहीं आरोपी के कबाड़ के स्टोर (Junk Stores) से भी 23 किलो तांबा की तार व 123 किलो के करीब अन्य प्रकार का धातु भी सीज किया गया है। शुक्रवार को एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि चरस की खेप के साथ पकड़े गए शहर के सौली खड्ड में कबाड़ का काम करने वाले व्यक्ति की संपत्ति की जांच के लिए एएसपी मंडी (ASP Mandi) के नेतृत्व में एक एसआईयू का गठन किया जाएगा, जिसमें पांच सदस्य होंगे। यह टीम नशे के कारोबार में संलिप्त पकड़े गए मुख्य आरोपी की संपत्ति की जांच करेगी। उन्होंने बताया कि यह मामला कई दिनों से पुलिस के ध्यान में था जिसमें अब जाके पुलिस को सफलता हाथ लगी है।

चिट्टे के साथ पकड़े व्यक्ति के घर में मिले 6 लाख कैश

वहीं बीते रोज जिला के औट थाना के अंतर्गत चिट्टे और कैश के साथ पकड़े गए आरोपी के मामले में एसपी मंडी ने बताया कि इसके पीछे भी एक बड़े गिरोह का हाथ होने की उम्मीद है। पुलिस हर पहलू को लेकर जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी के घर पर पुलिस को केवल 2.86 ग्राम चिट्टा मिला लेकिन वहां पर करीब 6 लाख से ज्यादा रुपए कैश भी मिले हैं जिनके बारे में आरोपी सही जानकारी नहीं दे पाया है। अब पुलिस ने शक के आधार पर रुपए को भी सीज कर लिया है और मामले में फाइनेंशियल जांच जारी है।

यह भी पढ़े:हाथों में चिपकाकर ले जा रहा था 1.5 किलो सोना, एयर इंडिया का केबिन क्रू गिरफ्तार

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | Charas News | Main accused | Mandi Police Caught 11.5 kg Charas | Property worth one crore Attached | Himachal News | latest news | crime news | mandi news
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है