-
Advertisement
Corona Update: आज 6 पॉजिटिव की गई जान, 114 नए मामले; 310 हुए ठीक
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) महामारी घातक होती जा रही है। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल में रविवार को 114 कोरोना मामले सामने आए हैं। हांलाकि आपको यह आंकड़ा जरूर कम लग रहा होगा, लेकिन इसके पीछे का कारण कोरोना सैंपल की जांच है। आज कोरोना के सैंपल (Corona Sample) भी रोजाना से आधे की लिए गए हैं। हालांकि आज प्रदेश में ठीक होने वालों का आंकड़ा का बेहतर रहा। आज 310 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) ठीक हुए हैं। वहीं, अगर आज दिन तक की बात करें तो कोरोना का कुल आंकड़ा 2 लाख 11 हजार, 746 पहुंच गया है। जिसमें 2 लाख 06 हजार 094 कोरोना संक्रमित इस महामारी को मात देने में कामयाब हुए हैं। प्रदेश में आज तक 3553 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जबकि मौजूदा समय में हिमाचल में 2274 एक्टिव केस (Active Case) मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें: Corona Update: हिमाचल में आज 200 लोग पॉजिटिव, एक की गई जान

किस जिला से कितने मामले आए सामने
हिमाचल में आज शिमला में 31, मंडी में 24, चंबा में 22, सोलन में 12, कांगड़ा में 11, हमीरपुर में 8, ऊना से 3, सिरमौर से 1, बिलासपुर से 1 और कुल्लू जिला से भी एक कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। इसी तरह से आज ठीक होने वालों में कांगड़ा जिला से 96, चंबा से 52, मंडी से 36, बिलासपुर से 35, कुल्लू से 30, शिमला (Shimla) से 28, हमीरपुर से 21, लाहुल स्पीति से 8, किन्नौर (Kinnaur) से 4, सोलन से 3, ऊना से 5 और सिरमौर जिला से 2 कोरोना संक्रमित (Corona infected) पूरी तरह से ठीक हुए हैं। इसी तरह से हिमाचल प्रदेश में आज 5899 कोरोना सैंपल जांच के लिए लाए गए। जिसमें से 89 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 5792 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई। जबकि 18 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
आज 6 लोगों की गई जान
हिमाचल में आज पिछले 24 घंटों में 6 कोरोना संक्रमितों की जान गई है। जिसमें कांगड़ा (Kangra) जिला में दो लोगों की मौत हुई है। इसमें एक 66 वर्षीय पुरुष जबकि दूसरी मौत 82 वर्षीय महिला की हुई है। वहीं चंबा में भी 60 वर्षीय महिला की मौत कोरोना के चलते हुई है। इसी तरह से शिमला में भी दो लोगों ने अपनी जान गंवाई है। शिमला (Shimla) में 82 वर्षीय महिला और 79 वर्षीय पुरुष की कोरोना संक्रमण के चलते जान गई है। मंडी में 82 वर्षीय पुरुष की कोरोना के चलते मौत हुई है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


