-
Advertisement
#Corona ब्रेकिंगः मंडी में 58 और कांगड़ा में 18 सहित आज 118 पॉजिटिव- एक्टिव केस 3436
शिमला। हिमाचल में अब तक कोरोना (#Corona) के 118 नए मामले सामने आए हैं। इसमें मंडी में 58, कांगड़ा में 18, सोलन में 15, सिरमौर में 10, चंबा में सात, कुल्लू व शिमला में पांच-पांच मामले आए हैं। वहीं, 44 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) आज अब तक ठीक हुए हैं। इसमें चंबा में 35, सिरमौर में छह और शिमला में तीन ठीक हुए हैं। प्रदेश में कुल आंकड़ा 9673 पहुंच गया है। अभी 3436 एक्टिव केस हैं। अब तक 6147 लोग ठीक हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Corona Breaking: सिरमौर के दो लोगों ने IGMC में तोड़ा दम, Himachal में आंकड़ा पहुंचा 77…
मृत्यु का आंकड़ा 78 है। हिमाचल में आज अब तक 1075 कोरोना सैंपल (Corona Sample) जांच को आए हैं। इसमें 412 नेगेटिव रहे हैं। 622 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में अब तक 41 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 1011 सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। प्रदेश में अब तक 2 लाख 47 हजार 686 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इसमें दो लाख 36 हजार 398 नेगेटिव रहे हैं।

सिरमौर में फिर मिले 10 नए कोरोना संक्रमित, 6 ने जीती जंग
सिरमौर में सोमवार दोपहर बाद कोरोना के 10 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 6 लोगों ने कोरोना से जंग भी जीती है। रिपोर्ट के मुताबिक 10 नए मामलों में जिला मुख्यालय नाहन (Nahan) के अलावा शंभूवाला व पांवटा साहिब से संक्रमित मिले हैं। सोमवार को कुल 87 सैंपल जिसमें 81 नए और 6 फॉलोअप सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें 60 नए और सभी फॉलोअप सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 10 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा 9 नए सैंपल की जांच अभी जारी है और दो इन्कनक्लूसिव रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक पांवटा साहिब के भूपपुर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नाहन, एवीएन स्कूल नाहन, रानीताल, विक्रम कैंसल, नाहन के शंभूवाला और जोहड़ों से कोरोना संक्रमण के नए मामले मिले हैं। इनमें 7 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। मामले की पुष्टि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके पराशर ने की है।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel..

