-
Advertisement
दाड़लाघाट में पंचायत चुनाव की बहसबाजी ने ली जान: धक्का लगने से युवक की मौ#त
Himachal News: हिमाचल में पंचायत चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बीच सोलन जिला के दाड़लाघाट क्षेत्र से एक बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है। क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू में चुनावी बहसबाजी के दौरान हुई कहासुनी में एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान अश्वनी कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के सामने आने के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और लोग स्तब्ध हैं।
शराब के नशे में शुरू हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार, पंचायत चुनाव के माहौल को लेकर कुछ युवकों के बीच चर्चा चल रही थी। पुलिस को दिए गए प्राथमिक बयानों के मुताबिक, शराब पीने के दौरान युवकों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस तीखी कहासुनी और विवाद में बदल गई। इसी बीच कथित तौर पर धक्का-मुक्की में अश्वनी कुमार जमीन पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
एसपी सोलन ने की मामले की पुष्टि
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की। सोलन पुलिस अ के अनुसार एफआईआर दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर मौजूद संबंधित लोगों और चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।
नरेंद्र
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

