-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में 346 रह गए एक्टिव केस, आज 47 हुए ठीक
शिमला। हिमाचल में ओमिक्रोन (Omicron) की दस्तक के साथ स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की चिंता बढ़ गई। हालांकि प्रदेश में कोरोना महामारी के मामलों में कमी दर्ज जरूर दर्ज की गई है। रविवार को प्रदेश में कोरोना के 12 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं आज 47 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं। राहत भरी खबर यह है कि पिछले 24 घंटों में किसी कोरोना संक्रमित की जान नहीं गई है। वहीं प्रदेश में एक्टिव केस (Active Case) भी कम होने लगे हैं। मौजूदा समय में 346 लोग हिमाचल में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) का इलाज करवा रहे हैं। वहीं अगर आज दिन तक की बात करें तो प्रदेश में अब तक दो लाख 28 हजार 549 लोग कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पाए जा चुके हैं। जबकि दो लाख 24 हजार 330 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं। हिमाचल में अब तक 3856 संक्रमितों की जान जा चुकी है। हिमाचल में आज स्वास्थ्य विभाग ने 1665 लोगों के कोरोना सैंपल जांच को लिए थे।
यह भी पढ़ें: Breaking: पीएम मोदी की रैली से पहले मंडी में ओमिक्रोन का पहला मामला, सरकार की बढ़ी चिंता

किस जिला में कितने मामले
हिमाचल में आज कांगड़ा जिला में 3, मंडी में 3, सोलन में 2, हमीरपुर में 2, बिलासपुर में एक और ऊना में भी एक कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। इसी तरह से आज ठीक होने वालों में कांगड़ा से 15, शिमला से 7, सोलन से 6, ऊना से 5, मंडी से 5, हमीरपुर से 4, बिलासपुर से 3 और कुल्लू से 2 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


