- Advertisement -
शिमला। किसान (Farmer) अपनी मांगों को लेकर दिल्ली (Delhi) में हल्ला बोलेंगे। 19 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में 2 लाख के करीब किसान गर्जना रैली करने जा रहा है। जिसमें से 1200 के करीब किसान हिमाचल से जाएंगे। इस प्रदर्शन के बाद हिमाचल प्रदेश के किसान अपनी मांगों को लेकर आगामी रणनीति बनाएंगे। इस दौरान किसान संघ दिल्ली में अपनी मांगों को रखेंगे।
भारतीय किसान संघ हिमाचल प्रदेश (Bhartiya Kisan Union Himachal Pradesh) के प्रदेश महामंत्री सुरेश ठाकुर (State General Secretary Suresh Thakur) ने शिमला में बताया कि सरकार किसानों की मांगों को पूरा करने में फेल हुई हैं, जिसके खिलाफ देश भर के 2 लाख के करीब किसान दिल्ली के रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) में एकत्रित होकर किसान गर्जना रैली करेंगे। 19 दिसंबर के इस प्रदर्शन में प्रदेश के लगभग 1200 किसान दिल्ली कूच करेंगे। उन्होंने बताया कि किसानों की मांग हैं कि किसानों को लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिया जाये। कृषि यंत्रों व उर्वरकों, कीटनाशक को जीएसटी (GST) के दायरे से बाहर रखा जाये।
फसल की लागत निकालते समय भूमि का किराया, किसान का प्रबन्धन, परिवार के सदस्य की मजदूरी, कृषि यंत्रों का किराया सम्मलित नहीं किया जाता। उसके बावजूद सरकार द्वारा किसान को लाभकारी मूल्य की मूलभूत आवश्यकता सर्वथा नजरअंदाज की गई। भारतीय किसान संघ लगभग 40 वर्षों से लाभकारी मूल्य की मांग कर रहा है। वहीं हिमालयी क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थिति के अनुरूप व दृष्टिकोण के लिए कृषि नीति (Agriculture Policy) बनाई जानी चाहिए। सुरेश ठाकुर ने कहा कि इसके बाद भी अगर केंद्र सरकार किसानों की मांगो पर अमल नहीं करती हैं, तो आगामी रणनीति बनाई जाएगी।
- Advertisement -