-
Advertisement
ऊना में दर्दनाक सड़क हादसा: HRTC बस और बाइक की टक्कर में एक ही गांव के दो युवकों की मौ#त
Una Accident: ऊना जिले में एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा अम्ब-ऊना मार्ग पर कटौहड़ खुर्द में कृष्णा नर्सरी के समीप पेश आया, जहां हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस अकाल मृत्यु से मृतकों के पैतृक गांव में मातम छा गया है।
कटौहड़ खुर्द में हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, HRTC की एक बस ऊना से अम्ब की तरफ जा रही थी। इसी दौरान कटौहड़ खुर्द (कृष्णा नर्सरी के समीप) में विपरीत दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल की बस से सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर गिर पड़े।घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को आपातकालीन स्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अम्ब पहुंचाया गया। हालांकि, अत्यधिक खून बहने और अंदरूनी गंभीर चोटों के कारण दोनों युवक उपचार के दौरान दम तोड़ गए। योगेश कुमार और अमन भाटिया निवासीस्तोथर गांव के रूप में हुई है। एक ही गांव के दो युवा बेटों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस की कार्रवाई
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बस चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
सुनैना जसवाल
