-
Advertisement
बुरी खबरः हिमाचल में Corona से 12वीं मौत, Sirmaur की महिला ने Shimla में तोड़ा दम
Last Updated on July 25, 2020 by Vishal Rana
नाहन। हिमाचल में कोरोना (Corona) पॉजिटिव के मामलों में निरंतर वृद्धि हो रही है। वहीं, कोरोना से मृत्यु का आंकड़ा भी बढ़ गया है। हिमाचल के सिरमौर (Sirmaur) जिला में एक 52 वर्षीय महिला की कोरोना के चलते मौत हुई है। महिला ने आईजीएमसी शिमला में दम तोड़ा है। महिला किड़नी बीमारी से ग्रस्त थी और तीन-चार दिन पहले महिला को कोविड केयर सेंटर सराहन सिरमौर से डीडीयू शिमला में रेफर किया था। वहीं पर तबीयत खराब होने पर महिला को आईजीएमसी में भर्ती किया था। जहां पर महिला की मृत्यु हो गई है। महिला नाहन शहर के गोबिंदगढ़ मोहल्ले की बताई जा रही है। महिला के परिजन भी कोरोना पॉजिटिव बताए जा रहे हैं। हिमाचल में कोरोना से यह 12वीं मौत है। इससे पहले हमीरपुर (Hamirpur), कांगड़ा (Kangra) और मंडी (Mandi) में तीन-तीन की मौत हुई है। वहीं शिमला (Shimla) में दो की मृत्यु हुई है। अब सिरमौर के नाहन में महिला ने दम तोड़ा है। बता दें कि हिमाचल में कुल आंकड़ा 2049 पहुंच गया है। अभी 847 एक्टिव केस हैं। अब तक 1173 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Corona Update: पालमपुर IHBT की 28 वर्षीय छात्रा पॉजिटिव, हिमाचल में अब तक 95 केस
हिमाचल में आज 95 मामले आए हैं। पिछले कल और आज की बात करें तो करीब 203 मामले आ चुके हैं। हिमाचल में हर रोज कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है। इस वक्त सोलन में सबसे अधिक 507 मामले हैं। अभी 325 एक्टिव केस हैं। सोलन के 180 मरीज ठीक हो चुके हैं। सोलन (Solan) में कोरोना से अब तक कोई मृत्यु नहीं हुई है। कांगड़ा में 389 कुल मामले और 79 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 305 पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। हमीरपुर में 293 मामले हैं और एक्टिव केस सिर्फ 17 बचे हैं। 273 लोग ठीक हो चुके हैं। सिरमौर की बात करें तो यहां कुल मामले 226 हैं और अभी 178 एक्टिव केस हैं। 40 लोग ठीक हुए हैं। एक की मृत्यु हुई है। महिला की मौत की पुष्टि सीएमओ सिरमौर केके पराशर ने की है।