-
Advertisement
Viral Video: खेल-खेल में भाई ने ट्रेन के आगे मासूम को फेंका; इंजन के पहिए के बीच फंसा बच्चा
बल्लभगढ़। आए दिन सोशल मीडिया पर कई सारे रेल हादसों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक नया वीडियो (Video) सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं, इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई यह बात सोचने को मजबूर हो जा रहा है कि आखिर यह हुआ कैसे होगा। दरअसल, दिल्ली-आगरा रेलवे ट्रैक पर बल्लभगढ़ स्टेशन (हरियाणा) के नज़दीक 13-वर्षीय लड़के ने चलती मालगाड़ी (Freight train) के आगे अपने 2-वर्षीय भाई को फेंक दिया। इसके बाद लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को रोका और बच्चे को उसकी मां को सौंप दिया। घटना के वायरल हुए वीडियो में बच्चा ट्रेन के इंजन के पहिए के बीच फंसा नज़र आ रहा है।
वीडियो वायरल होने पर लोको पायलट की जमकर प्रशंसा हो रही
https://twitter.com/bishwamaurya/status/1308667004425924608
बतौर रिपोर्ट्स, नई दिल्ली की तरफ से विगत दिवस दोपहर करीब 2.33 बजे मालगाड़ी ने बल्लभगढ़ स्टेशन पार किया ही था कि ट्रैक के नजदीक खेल रहे किशोर ने दो साल के मासूम को ट्रेन के आगे फेंक दिया। मालगाड़ी के लोको पायलट दीवान सिंह और असिस्टेंट लोको पायलट अतुल आनंद घटनाक्रम देखकर हड़बड़ा गए। तत्काल संतुलन बनाते हुए ट्रेन के इमरजेंसी ब्रेक लगाए। खंभा संख्या 1499/13 किमी पर मालगाड़ी रुकी। लोको पायलट-असिस्टेंट लोको पायलट कूदकर गाड़ी से उतरे।
यह भी पढ़ें: मंडी में रिश्ते शर्मसार: बुआ की बेटी को ट्यूशन पढ़ाने जाता था घर; ‘नाबालिग बहन’ को कर दिया प्रेग्नेंट
बच्चे को इंजन के पहियों के बीच फंसा देखकर उनकी भी जान एकबारगी हलक में अटक गई। हालांकि बच्चे को सकुशल देख उन्हें सुकून आया। इसके बाद लोको पायलट दीवान सिंह ने बच्चे को इंजन के नीचे से निकाला और नजारा देखकर विलाप करती उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। वहीं, घटना का वीडियो वायरल होने पर लोको पायलट की रेलवे मंडल में प्रशंसा हो रही है। सीनियर डीसीएम और पीआरओ संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि लोको पायलट (Loco pilot) ने रेलवे का मान बढ़ाया है। उनके काम की जितनी तारीफ की जाए वो कम है।
