-
Advertisement
Rajya Sabha Election: कांग्रेस ने बुलाई विधायक दल की बैठक, पांच को दाखिल होगा नामांकन
Himachal Rajya Sabha Election: हिमाचल में राज्यसभा चुनाव की हलचल के बीच कांग्रेस विधायक दल की बैठक 5 मार्च को सुबह 11 बजे बुलाई गई है। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे । हिमाचल विधानसभा परिसर में होने वाली बैठक के लिए संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सभी विधायकों को आने के निर्देश दिए है। पांच मार्च को ही कांग्रेस प्रत्याशी की तरफ से शिमला में नामांकन दाखिल किया जाएगा। राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार की ओर से नामांकन दाखिल किए जाने के मद्देनजर यह बैठक तय की गई है। ऐसे में यह बैठक अहम रहेगी।

आज शाम तक हो सकता है प्रत्याशी का ऐलान
जाहिर है राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस आज शाम तक अपने प्रत्याशी के नाम का एलान कर सकती है। सीएम सुक्खू ने दिल्ली में पार्टी हाईकमान से चर्चा की। उन्होंने प्रत्याशी चयन का अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ दिया है। उन्होंने प्रदेश के नेताओं की राय से भी आलाकमान को अवगत कराया कि ज्यादातर विधायक हिमाचली नेता को राज्यसभा प्रत्याशी बनाना चाहते हैं, जबकि कांग्रेस हाईकमान गैर हिमाचली को हिमाचल से राज्यसभा भेजना चाह रहा है। लिहाजा संभावित 6 नामों को लेकर बीती रात को दिल्ली में चर्चा की गई।
आज और कल का दिन है
राज्यसभा चुनाव के लिए आज और कल का दिन है, 5 मार्च को नामांकन भरे जाने हैं। मगर कांग्रेस हाईकमान अब तक प्रत्याशी को लेकर अपने पत्ते नहीं खोल रहा, क्योंकि कांग्रेस नहीं चाहती है कि बीजेपी को सत्तारूढ़ दल की रणनीति का पता चले। खासकर तब यदि कांग्रेस गैर हिमाचली को टिकट देती है।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
