-
Advertisement
Corona Update: टांडा मेडिकल कॉलेज के 4 स्वास्थ्य कर्मियों और एक पुलिस कर्मी सहित आज 136 पॉजिटिव
Last Updated on August 28, 2020 by Deepak
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना (Corona) के 136 मामले सामने आए हैं। इसमें सिरमौर में 35, कांगड़ा (Kangra) में तीस, सोलन में 19, चंबा में 16, ऊना में 15, शिमला में 12, बिलासपुर में तीन, हमीरपुर (Hamirpur) व किन्नौर में दो-दो व कुल्लू व मंडी (Mandi) में एक-एक मामला सामने आया है। वहीं, आज 141 ठीक हुए हैं। इसमें सोलन (Solan) में 47, मंडी में 32, सिरमौर में 12, चंबा व कांगड़ा में 10-10, बिलासपुर में आठ, शिमला (Shimla) में सात, ऊना में 6, हमीरपुर में पांच व किन्नौर में चार कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कुल आंकड़ा 5637 पहुंच गया है। अभी 1413 एक्टिव केस हैं। अब तक 4153 लोग ठीक हुए हैं। हिमाचल में कोरोना से मृत्यु का आंकड़ा 31 है। आज 2223 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 1708 नेगेटिव रहे हैं। अभी 457 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 58 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पॉजिटिव पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 44 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आना बाकी है।
यह भी पढ़ें: Sirmaur में 16 कोरोना पाॅजिटिव, सीएमओ ऑफिस सील
कालाअंब की फार्मा कंपनी से 10 मामलों सहित 16 नए कोरोना पॉजिटिव
सिरमौर जिला के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब की एक फार्मा कंपनी से 10 मामलों के साथ नाहन (Nahan) विकास खंड से कुल 16 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए है। शुक्रवार दोपहर को सामने आए इन 16 नए मामलों के बाद अब जिला में एक्टिव केस की संख्या 241 पहुंच गई है। आज दोपहर मेडिकल कॉलेज नाहन से मिली रिपोर्ट के मुताबिक 10 मामले औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब की एक फार्मा कंपनी से सामने आए है, जोकि मोगीनंद, सैनवाला व नाहन से ताल्लुक रखते हैं, जिनकी उम्र 20 से 34 वर्ष के बीच में है। इसके अलावा 6 अन्य मामले नाहन की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, विक्रमबाग व 3 मामले मोगीनंद क्षेत्र व एक मामला डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन से सामने आया है। जिला के सीएमओ (CMO) डॉ. केके पराशर ने पुष्टि करते हुए बताया कि जिला में आज 16 नए मामले सामने आए हैं, जोकि नाहन व कालाअंब क्षेत्रों से ताल्लुक रखते हैं।
ऊना जिला में ये मामले आए सामने
ऊना (Una)से कोविड जांच के लिए भेजे गए 176 सैंपल में 15 पॉजिटिव जबकि 160 सैंपल नेगेटिव और 01 सैंपल रिजेक्ट हुआ है।वहीं 08 संक्रमितों के फॉलोअप सैंपल्स भेजे गए थे, जिसमें से 03 पॉजिटिव और 05 सैंपल नेगेटिव हैं।पहला संक्रमित अंब उपमंडल के लोअर अंदौरा का 52 वर्षीय व्यक्ति है। यह जेएंडके से लौटा है और संस्थागत क्वारंटाइन में है।हरोली उपमंडल के गांव सेंसोवाल में 49 वर्षीय महिला और उसका 21 वर्षीय बेटा भी संक्रमित पाए गए हैं। यह परिवार जालंधर से लौटा था।
यह भी पढ़ें: ड्यूटी कर रही Staff Nurse निकली कोरोना पॉजिटिव, ना वार्ड सील किया, ना नर्स को Isolate
ऊना उपमंडल के गांव बहडाला का 19 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया है, यह संक्रमित के संपर्क में आया था। ऊना शहर के वार्ड 2 का 65 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित हुआ है, यह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था और क्षेत्रीय अस्पताल में डायलसिस करवा रहा था। वहीं ऊना उपमंडल की ही पीएनबी ब्रांच रक्कड़ कॉलोनी का 35 वर्षीय मैनेजर संक्रमित पाया गया है। संक्रमित के संपर्क में आने के बाद इसका सैंपल लिया था।हरोली (Haroli) उपमंडल के बाथू गांव का 24 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। यह कुवैत से लौटा था व यह संस्थागत क्वारंटाइन में है।वहीं कांगड़ा जिला के देहरा के गांव सेहरी के 50 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, यह हरोली के पंजावर में स्थित पीएनबी बैंक का कर्मी है। संक्रमित के संपर्क के चलते इसका सैंपल हुआ था।
यह भी पढ़ें: Corona update: भरमौर में प्रोजेक्ट में काम करने वाले 10 मजदूर निकले Positive
ऊना उपमंडल के भडोलियां कलां का 28 वर्षीय सेना का जवान भी संक्रमित पाया गया है। यह उत्तराखंड से लौटा था और संस्थागत क्वारंटाइन में है।ऊना उपमंडल के ही संतोषगढ़ के वार्ड 2 का 44 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है, संक्रमित के संपर्क में आने के बाद इसका सैंपल हुआ था। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना की 36 वर्षीय महिला कर्मी पॉजिटिव पाई गई है। यह भी संक्रमित के संपर्क में आई थी।उपमंडल हरोली के गांव सलोह का 31 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। संक्रमित के संपर्क में आने के चलते ही इसका सैंपल लिया गया था। उपमंडल ऊना के ही टक्का गांव की 38 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है, फ्लू के लक्षणों के चलते इसका सैंपल हुआ था। गगरेट का 29 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव हुआ है। फ्लू के लक्षणों के चलते इसका सैंपल लिया गया था।वहीं, ऊना उपमंडल के मलाहत का 24 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है, फ्लू के लक्षणों के चलते इसका सैंपल हुआ था।
कांगड़ा जिला में 16 साल के लड़के सहित 4 संक्रमित
कांगड़ा जिला में चार मामले सामने आए हैं। इसमें सुधेड़ का 60 वर्षीय शामिल है। यह व्यक्ति चंडीगढ़ से आया है। पॉजिटिव के संपर्क में आकर संक्रमित हुआ है। व्यक्ति को जोनल अस्पताल धर्मशाला शिफ्ट किया गया है। 30 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। यह 26 अगस्त को नालागढ़ से लौटा है। रामनगर का 16 वर्षीय लड़का भी संक्रमित पाया गया है। यह होम क्वारंटाइन में था। लड़के को कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। योल कैंट का 44 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव आया है। इसे एमएच योल शिफ्ट किया गया है। कांगड़ा में कोरोना के 11 नए मामले सामने आए हैं। भौरा गांव भवारना की 56 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है। महिला डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा में भर्ती है। सेहरी तहसील देहरा का 33 साल का युवक पॉजिटिव पाया गया है। यह युवक 20 अगस्त को ऊना से लौटा है। सलियाणा पालमपुर का 30 वर्षीय युवक भी संक्रमित निकला है। यह 25 अगस्त को अंब से लौटा है और संस्थागत क्वारंटाइन में था। हरिपुर का 42 वर्षीय पुलिस कर्मी भी पॉजिटिव पाया गया है। पुलिस कर्मी की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। घार पालमपुर का 35 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। यह आर्मी जवान है और 19 अगस्त को दिल्ली से आया है। पालमपुर में आर्मी में क्वारंटाइन 34 वर्षीय आर्मी जवान भी संक्रमित पाया गया है। यह लेह से आया है। पालमपुर में ही एक 46 वर्षीय आर्मी जवान भी पॉजिटिव आया है। यह पठानकोट से आया है। गुग्गा सलोह का 47 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव आया है। यह 27 अगस्त को बद्दी से लौटा है। टांडा मेडिकल कॉलेज की 26 वर्षीय महिला व 24 वर्षीय पुरूष स्वास्थ्य कर्मी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। शामनगर धर्मशाला का 34 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। यह पहले पॉजिटिव मामले के संपर्क से है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी चिलगाड़ी धर्मशाला की 52 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है। यह पहले पॉजिटिव मामले के संपर्क से है। तलाड़ा का 31 वर्षीय युवक, 9 साल का बच्चा व 6 साल की बच्ची भी संक्रमित निकले हैं। यह भी पहले पॉजिटिव केस के संपर्क वाले हैं। गांव पाल्ली फतेहपुर की 27 वर्षीय युवती भी पॉजिटिव पाई गई है। यह भी पहले पॉजिटिव मामले के संपर्क से है। होरी देवी फतेहपुर का 26 वर्षीय युवक भी संक्रमित निकला है। पाल्ली फतेहपुर की 53 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव पाई गई है। यह भी पहले पॉजिटिव केस के संपर्क से है। कांगड़ा जिला में 9 ठीक हुए हैं। इसमें सरोट नगरोटा सूरियां की 47 वर्षीय महिला, नूरपुर गंगथ का 13 वर्षीय लड़का, 33 वर्षीय महिला, 1 साल का बच्चा व 57 वर्षीय महिला, बुआला टैरेस डाडासीबा का 36 वर्षीय युवक, तलाड़ा फतेहपुर का 48 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर की 31 वर्षीय महिला, खंजाची मोहल्ला धर्मशाला की 51 वर्षीय महिला शामिल है।
भ्रेता तहसील फतेहपुर का 23 वर्षीय आर्मी जवान संक्रमित पाया गया है। यह 23 अगस्त को सिक्कम से लौटा है। पूलियां फतेहपुर का 26 वर्षीय व खटियार कांगड़ा का 19 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। यह पहले पॉजिटिव के संपर्क वाले हैं। एक 70 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। यह टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। खटियार की 35 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है। यह पहले संक्रमित के संपर्क वाली है। मेडिकल कॉलेज टांडा में 23 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी भी पॉजिटिव पाया गया है। भ्रेता फतेहपुर का 20 वर्षीय युवक भी संक्रमित निकला है। यह पहले पॉजिटिव के संपर्क वाला है। मेडिकल कॉलेज टांडा की 25 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित पाई गई है।