-
Advertisement
बिग ब्रेकिंगः Kangra जिला में 137 कानूनगो और पटवारी बदले, देखें लिस्ट
धर्मशाला। कांगड़ा (Kangra) जिला में 137 कानूनगो और पटवारियों का तबादल किया है। प्रधान सचिव (राजस्व) से निर्देश मिलने के बाद डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने इस बावत आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें 16 कानूनगो बदले हैं तो 121 पटवारियों को इधर-उधर किया है। फील्ड कानूनगो धर्मशाला (Dharamshala) एक गगनदीप को फिल्ड कानूनगो घरोह लगाया है। फिल्ड कानूनगो घरोह राजेश कुमार को धर्मशाला एक के लिए बदला है। फील्ड कानूनगो आलमपुर सब तहसील आलमपुर ओंकार चंद को खैरा भवारना में तैनाती दी है। फील्ड कानूनगो (Field Kanungo) द्ररिणी सब तहसील द्ररिणी टेक चंद को लदवाड़ा तहसील शाहपुर लगाया गया है। लदवाड़ा के कानूनगो राजेश कुमार को द्ररिणी में तैनाती दी है।
तबादला आदेशों की पूरी लिस्ट देखने के लिए यहां करें क्लिक….
Transfer order 2020 (1) (1)
सुहारा सब तहसील गंगथ के कानूनगो मदन लाल को राजा का तालाब लगाया गया है। कांगड़ा दो के कानूनगो राकेश कुमार को तहसील ऑफिस कांगड़ा (Kangra) में तैनाती दी है। तहसील ऑफिस हरिपुर के कानूनगो प्रदीप कुमार को तहसील जवाली में तैनाती दी है। ढलियारा देहरा के कानूनगो बलविंद्र सिंह को भढल देहरा में लगाया गया है। खैरा भवारना के कानूनगो मनोज कुमार को आलमपुर के लिए बदला है। भढल देहरा के कानूनगो प्रमोद कुमार को ढलियारा में तैनाती दी है। इंदौरा के कानूनगो सोहन लाल अब कोटला के कानूनगो होंगे। सरोत्री नगरोटा बगवां के कानूनगो विजय कुमार को तहसील ऑफिस नगरोटा बगवां में तैनाती दी है। तहसील ऑफिस नगरोटा बगवां के कानूनगो मोहिंद्र सिंह को सरोत्री में लगाया गया है। मैंझा पालमपुर के कानूनगो अजय कुमार को सुलह में तैनाती दी है। सुलह के कानूनगो सुरजीत सिंह को मैंझा के लिए बदला है।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखने के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel


