-
Advertisement
#Corona Update: हिमाचल में आज अब तक 188 ठीक, 44 कम नए मामले- दो की मृत्यु
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना (#Corona) के 144 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 188 ठीक हुए हैं। यानि ठीक होने वालों से 44 कम नए मामले हैं। अब तक दो की जान गई है। इसमें शिमला (Shimla) व ऊना में एक-एक की मृत्यु हुई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 24383 कुल मामले हैं। अभी 3794 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 20204 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके है। अब तक 361 की मौत हुई है।
यह भी पढ़ें: #HP_Covid: 430 नए मामलों के साथ 24 हजार पार पहुंचा आंकड़ा; रिकवरी भी 20 हजार पार
किस जिला में कितने नए मामले और कितने हुए ठीक
मंडी में 62, कुल्लू (Kullu) में 36, चंबा में 21, शिमला में 11, लाहुल स्पीति में सात, सिरमौर में पांच व हमीरपुर (Hamirpur) में दो मामले आए हैं। शिमला के 57, मंडी के 43, किन्नौर के 26, बिलासपुर के 20, चंबा, कांगड़ा (Kangra) व सिरमौर में 11-11, ऊना में पांच व सोलन में चार ठीक हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Mandi: स्कूल से घर लौटी छात्रा हुई अचानक बीमार, रैपिड टेस्ट में निकली #Corona_Positive
किस जिला में अब तक कितनों की गई जान, कितने ठीक
शिमला में सबसे अधिक 82 लोगों की मृत्यु हुई है। कांगड़ा में 74, मंडी (Mandi) में 46, सोलन में 40, कुल्लू में 33, चंबा में 19, सिरमौर में 18, ऊना व हमीरपुर में 16-16, बिलासपुर में आठ, किन्नौर में सात व लाहुल स्पीति में दो की मृत्यु हुई है। सोलन (Solan) में 3379, कांगड़ा में 2814, मंडी में 2719, सिरमौर में 2226, शिमला में 2229, ऊना में 1492, बिलासपुर में 1240, चंबा में 1108, हमीरपुर में 1122, कुल्लू में 1222, लाहुल स्पीति में 325 व किन्नौर में 328 कोरोना पॉजिटिव अब तक ठीक हुए हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में #Corona के 88 मामले, सभी कल के सैंपल से- आज 207 हुए ठीक
धर्मशाला सचिवालय भवन में स्थापित सुगम केंद्र को दो दिन के लिए बंद
धर्मशाला स्थित सचिवालय भवन में डीसी कांगड़ा कार्यालय के धरातल तल पर स्थित सुगम केंद्र में स्थापित फोटो स्टेट मशीन पर तैनात कर्मचारी शुक्रवार देर शाम कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने शनिवार को सुगम केंद्र को दो दिन के लिए बंद कर दिया है। अब ये केंद्र सोमवार को खुलेगा। शुक्रवार को ही सुगम केंद्र में सभी कर्मचारियों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें फोटोस्टेट ऑपरेटर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिला कांगड़ा में कोरोना के मामलों में पिछले एक सप्ताह से बढ़ोतरी हुई है। जिला कांगड़ा प्रशासन ने सभी कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट करवाने की प्रक्रिया शुरू की है। जिला कांगड़ा में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3306 पहुंच चुकी है। इसमें 2814 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 418 सक्रिय मामले हैं। इसके अलावा कोरोना संक्रमण से ग्रसित 74 मरीजों की मौत हो चुकी है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

