-
Advertisement
Corona Update: आज 145 कोरोना मामले, एक की मौत; 1326 एक्टिव केस
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) के मामलों कम हुए हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार आज 145 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं आज भी एक कोरोना संक्रमित (Corona infected) की मौत हुई है। आज 175 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज दिन तक कोरोना के कुल मामले दो लाख 02 हजार 945 पहुंच गए हैं। वहीं, आज दिन तक एक लाख 98 हजार 123 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। हिमाचल (Himachal) में आज दिन तक 3469 लोगों की कोरोना के चलते जान जा चुकी है। वहीं मौजूदा समय में हिमाचल में 1326 एक्टिव केस मौजूद हैं।
किस जिला से कितने केस आए सामने

यह भी पढ़ें: शिमला-मनाली में उड़ रही कोविड नियमों की धज्जियां, ढील की जा सकती है रद्द
हिमाचल में आज चंबा जिला में 42 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही मंडी में 24, शिमला (Shimla) में 20, बिलासपुर में 14, सोलन मे 11, हमीरपुर में 8, कांगड़ा में 6, कुल्लू में 6, ऊना में 6, किन्नौर में 4, लाहुल स्पीति में 3 और सिरमौर में एक कोरोना का मामला सामने आया है। इसी तरह से आज ठीक होने वालों में कांगड़ा (Kangra) जिला का मामला सबसे अधिक है। कांगड़ा में आज 45 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं। जबकि शिमला में 28, कुल्लू में 22, मंडी में 20, हमीरपुर में 15, चंबा में 14, ऊना में 9, सोलन में 5, सिरमौर में 8, किन्नौर में 7 और बिलासपुर में दो कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं।
हिमाचल में आज 16029 लोगों के कोरोना सैंपल (Corona Sample) जांच को लिए गए, जिनमे 144 सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गई। इसके साथ ही 15823 कोरोना सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। वहीं 62 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट अभी आना बाकी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

