-
Advertisement
#HPSSC के माध्यम Statistical Assistant को आवेदन करने वाले जरूर पढ़ें यह खबर
हमीरपुर। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग (#HPSSC) के माध्यम से सांख्यिकीय सहायक (Statistical Assistant) पोस्ट कोड 748 के लिए आवेदन करने वाले यह खबर जरूर पढ़ें। उक्त पद को आवेदन करने वालों में 15 अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी खतरे में पड़ गई है। क्योंकि उक्त 15 अभ्यर्थियों ने हिमाचल के किसी स्कूल व संस्थान से पास की 10वीं और 12वीं के प्रमाण पत्र या हिमाचली बोनाफाइड (Himachali Bonafide) जमा नहीं करवाया है। आयोग ने इन अभ्यर्थियों को तीन दिन का समय दिया है। उक्त निर्धारित अवधि में यह 15 छात्र उक्त प्रमाण पत्र भेजकर अपनी उम्मीदवारी बचा सकते हैं। अगर वह उक्त समय में प्रमाण पत्र भेजने में असमर्थ रहे तो उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। अभ्यर्थी आयोग की ईमेल [email protected]. पर प्रमाण पत्र भेज सकते हैं। यह जानकारी आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने दी है। उन्होंने कहा कि तीन दिन के अंदर उक्त अभ्यर्थी उक्त प्रमाण पत्र आयोग की ईमेल पर भेजें। अगर नहीं भेजे तो उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी।
यह भी पढ़ें: #HPSSC: भाषा अध्यापक के पदों को आवेदन करने वाले इन अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी खतरे में

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…



