-
Advertisement
Corona update: भरमौर में प्रोजेक्ट में काम करने वाले 10 मजदूर निकले Positive
Last Updated on August 28, 2020 by Deepak
चंबा/ ऊना/ कांगड़ा। हिमाचल में कोरोना संक्रमण (( Corona infection)लगातार बढ़ता जा रहा है। आज चंबा से 10, ऊना से 15 और कांगड़ा से चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। चंबा जिला के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में अब कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां पर प्रोजेक्ट में काम करने वाले 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी संक्रमित प्रवासी कामगार हैं। सभी युवा हैं तथा इनमें बीमारी के कोई लक्षण नहीं नजर आए हैं।बुधवार को पॉवर हाउस की किनाला साइट से बाहरी राज्यों से आए 45 लोगों के सैंपल संदेह के आधार पर लिए गए थे, जिनमें से ये 10 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। चंबा मेडीकल कॉलेज में सैंपलों की जांच के बाद हुए खुलासे के चलते इन लोगों को जल्द ही शिफ्ट किया जा रहा है। ये सभी लोग गैमन तथा जीएमआर कम्पनी में कार्यरत हैं तथा दूसरे राज्यों से लौटे हैं। सभी संक्रमित को साईट पर क्वारंटाइन किया गया था। उधर बीएमओ भरमौर डॉक्टर अंकित ने बताया कि मेडिकल टीम मौके पर है। उन्होंने बताया कि इस बारे निर्णय लिया जाना बाकी है कि इन्हें कहां शिफ्ट किया जाएगा। बकौल अंकित सभी लोग युवा हैं तथा असिंप्टोमेटिक है। ऐसे में इन लोगों को कम्पनी साइट पर ही आइसोलेट कर इनका उपचार की संभावना देखी जा रही है।
दो बैंक कर्मियों सहित ऊना में 15 निकले कोरोना संक्रमित
ऊना से गुरुवार को कोविड जांच के लिए भेजे गए 176 सैंपल्स में 15 पॉजिटिव (Positive)पाए गए जबकि 160 सैंपल नेगेटिव आए , 01 सैंपल रिजेक्ट हुआ है। संक्रमितों में अंब उपमंडल के लोअर अंदौरा का 52 वर्षीय व्यक्ति है, यह जम्मू से लौटा है और इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन( Institutional Quarantine) में है। हरोली उपमंडल के गांव सेंसोवाल में 49 वर्षीय महिला और उसका 21 वर्षीय बेटा भी संक्रमित पाए गए है, यह परिवार जालंधर से लौटा था। ऊना उपमंडल के गांव बहडाला का 19 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया है, यह संक्रमित के संपर्क में आया था। ऊना शहर के वार्ड 2 का 65 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित हुआ है, यह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था और क्षेत्रीय अस्पताल में डायलसिस करवा रहा था। वहीं ऊना उपमंडल की ही पीएनबी ब्रांच रक्कड़ कॉलोनी का 35 वर्षीय मैनेजर संक्रमित पाया गया है। संक्रमित के संपर्क में आने के बाद इसका सैंपल लिया था।
ये भी पढ़ेः कोरोना ब्रेकिंगः हिमाचल में Congress के पूर्व विधायक सहित आज 175 पॉजिटिव
जिला ऊना में संक्रमितों की कुल संख्या 431
हरोली उपमंडल के बाथू गांव का 24 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है यह कुवैत से लौटा था यह इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन था। वहीं कांगड़ा जिला के देहरा के गांव सेहरी के 50 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, यह हरोली के पंजावर में स्थित पीएनबी बैंक का कर्मी है । संक्रमित के संपर्क के चलते इसका सैंपल हुआ था। ऊना उपमंडल के भडोलियाँ कलां का 28 वर्षीय सेना का जवान भी संक्रमित पाया गया है। यह उत्तराखंड से लौटा था और इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में हैऊना उपमंडल के ही संतोषगढ़ के वार्ड 2 का 44 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है, संक्रमित के संपर्क में आने के बाद इसका सैंपल हुआ था। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना की 36 वर्षीय महिला कर्मी पॉजिटिव पाई गई है यह भी संक्रमित के संपर्क में आई थी। उपमंडल हरोली के गांव सलोह का 31 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है संक्रमित के संपर्क में आने के चलते ही इसका सैंपल लिया गया था। उपमंडल ऊना के ही टक्का गांव की 38 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है, फ्लू के लक्षणों के चलते इसका सैंपल हुआ था। गगरेट का 29 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव हुआ है फ्लू के लक्षणों के चलते इसका सैंपल लिया गया था। वहीं ऊना उपमंडल के मलाहत का 24 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है, फ्लू के लक्षणों के चलते इसका सैंपल हुआ था। इसके साथ ही जिला में संक्रमितों की कुल संख्या 431 हो गई है जिसमें से 317 रिकवर और 114 एक्टिव केस है। यहां पर माइग्रेटेड इन के 18 मामले आये है।
कांगड़ा में एक महिला ने दी कोरोना को मात
कांगड़ा जिला की बात करें तो चंडीगढ़ से लौटा 60 वर्षीय सुधेड़ निवासी पॉजिटिव आया है। चंडीगढ़ में इन का इलाज चल रहा था। भघारा टंग निवासी 30 वर्षीय पुरुष जो नाला गढ़ में किसा फैक्टरी में काम करता था पॉजिटिव पाया गया है। दोनों को धर्मशाला जोनल अस्पताल शिफ्ट कर दिया है। रामनगर का रहने वाले 16 वर्षीय किशोर की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। यह कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने के बाद होम क्वारंटाइन था, इसे डीसीसीसी डाढ़ शिफ्ट किया गया है। योल कैंट में रहने वाला 44 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाए जाने के बाद उसे MH YOL शिफ्ट किया गया है।इसके अलावा जिला कांगड़ा में एक 65 वर्षीय महिला ने कोरोना को मात दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group