-
Advertisement
Corona Positive: हिमाचल में नहीं रूक रहे कोरोना डेथ के मामले, यहां जाने पूरी डिटेल
शिमला। हिमाचल में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) से हर रोज लोगों की जान जा रही है। आज यानी शुक्रवार को हिमाचल (Himachal) में चार लोगों की कोरोना संक्रमण से जान गई है। यह मृतक कांगड़ा (Kangra) जिला के रहने वाले हैं। इसमें तीन पुरुष तो एक महिला शामिल है। वहीं आज स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 189 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। इसके साथ ही आज 206 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। प्रदेश में अगर आज दिन तक की बात करें तो यह आंकड़ा 2 लाख 14 हजार 193 पहुंच गया है। जिसमें 2 लाख 08 हजार 815 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। हिमाचल में आज तक 3592 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। वहीं प्रदेश में 1767 एक्टिव केस मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें:Corona Update: हिमाचल में आज 205 लोग पॉजिटिव, 1 की गई जान, जाने पूरी डिटेल

किस जिला से कितने मामले आए सामने
हिमाचल में आज कांगड़ा जिला में सबसे अधिक 48 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही मंडी में 46, हमीरपुर में 25, शिमला (Shimla) में 23, लाहुल स्पीति में 9, चंबा में 8, बिलासपुर में 7, कुल्लू में 7, सोलन (Solan) में 6, ऊना में 4, सिरमौर में 3, और किन्नौर में भी 3 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। इसी तरह से आज ठीक होने वालों में मंडी में 46, कांगड़ा में 38, शिमला में 35, हमीरपुर में 28, चंबा में 16, बिलासपुर में 13, कुल्लू में 10, ऊना में 8, सिरमौर (Sirmaur) में 5, किन्नौर में 3, लाहुल स्पीति में 3 और सोलन से एक कोरोना संक्रमित ठीक होने में कामयाब हुआ है।हिमाचल में आज 9859 लोगों के कोरोना सैंपल (Corona Sample) जांच के लिए लाए गए। जिमसें से 183 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 9613 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं 63 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

