-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में आज 205 लोग पॉजिटिव, 1 की गई जान, जाने पूरी डिटेल
शिमला। हिमाचल में कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 205 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। इसी तरह से आज 200 कोरोना संक्रमित (Corona infected) पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। हिमाचल (Himachal) में आज भी एक कोरोना संक्रमित की जान गई है। यह मौत कांगड़ा जिला में 70 वर्षीय पुरुष की हुई है। हिमाचल में आज दिन तक 2 लाख 14 हजार 004 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके है। इसी तरह से आज तक 2 लाख 08 हजार 609 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। हिमाचल में कोरोना डेथ (Corona Death) का आंकड़ा 3588 पहुंच गया है। जबकि प्रदेश में इस समय 1788 एक्टिव केस मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें:बायोलॉजिकल -ई को बच्चों पर चरण 2/3 परीक्षण के लिए डीसीजीआई की मंजूरी

किस जिला से कितने मामले आए सामने
हिमाचल में आज मंडी जिला में सबसे अधिक 58 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी तरह से कांगड़ा जिला में 51 लोग, शिमला (Shimla) में 20, बिलासपुर में 19, हमीरपुर में 18, सोलन में 12, चंबा (Chamba) में 8, कुल्लू में 5, किन्नौर में 4, लाहुल स्पीति में 4, ऊना में 4 और सिरमौर जिला में 2 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। इसी तरह से आज ठीक होने वालों में मंडी में 66, शिमला में 38, हमीरपुर में 25, चंबा में 22, बिलासपुर में 14, कांगड़ा से 44, लाहुल स्पीति से 9, किन्नौर से 6, सोलन से 4, ऊना से 3, कुल्लू से 2 कोरोना पाजिटिव लोग ठीक होने में कामयाब हुए हैं।
हिमाचल में आज 10 हजार 951 लोगों के सैंपल कोरोना जांच (Corona Sample) को लिए गए। जिसमें से 189 लोगों के कोरोना सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसके अलावा 10736 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 26 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


