-
Advertisement
कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर हादसा: अनियंत्रित हो बिजली के खंभे से टकराई टेम्पो ट्रैवलर
kiratpur Manali fourlane Accident: कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं । इसी फोरलेन पर मंडी शहर के साथ लगते बिंद्रावनी में आज सुबह एक टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे के समय गाड़ी में लगभग 20 यात्री सवार थे। ट्रैवलर में सभी पर्यटक थे, जो दिल्ली से मनाली जा रहे थे। चालक के अनुसार टनल से बाहर निकलते ही एक पत्थर से गाड़ी को बचाने के चक्कर में ये हादसा हुआ है।
सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित
गनीमत रही कि यह ट्रैवलर खंभे से टकरा कर वहीं पर ही रुक गई। टक्कर होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हालांकि गाड़ी में सवार सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं और किसी को भी कोई चोट नहीं आई हैं। मंडी पुलिस हादसे के कारणों की जांच पड़ताल कर रही है। इससे पहले भी फोरलेन पर कई हादसे हो चुके हैं।
संजीव
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

